भाजपा मंडल मैनपुर द्वारा भाठीगढ़ और जाडा़पदर मे जन चौपाल लगाकर सदस्यता महाअभियान का किया आयोजन

8 दिन मे 2करोड़ लोगो ने ली भाजपा की सदस्यता : प्रदेश मंत्री प्रखर मिश्रा

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/ मैनपुर – भारतीय जनता पार्टी मंडल मैनपुर एवं भाजयुमो द्वारा आज दिनांक 15/09/2024 को भाजपा के सदस्यता महा अभियान तहत और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म महासप्ताह के अवसर पर भाजपा मंडल मैनपुर में भाजपा युवा मोर्चा के नेतृत्व में भाजपा मंडल मैनपुर के बुथ क्रमांक 87 भाटीगढ़ और बुथ क्रमांक 93 जाड़ापदर में जन चौपाल लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया तथा वहां पर मौजूद लोगों को भाजपा परिवार में अभिनंदन कर 8800002024 में मिस्ड कॉल करवा कर सदस्य बनाया गया।

Chhattisgarh Crimes

इस महाअभियान में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री प्रखर मिश्रा, भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री तुलसी राठौर एवं भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा लोगो के बीच जाकर भाजपा सदस्यता महाभियान चलाया गया जिसे लोगो का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री प्रखर मिश्रा ने सभी से अभिवादन करते हुए कहा कि आज जो भी जन कल्याणकारी योजनाएं हमारे प्रदेश में चल रही है वे सभी हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी के ही देन है आप सभी जनमानस परिवार जुड़कर देश को सशक्त बनाने के लिए देश को विकसित बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी में जुड़े एवं अपने ग्राम क्षेत्र प्रदेश एवं देश के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता ग्रहण करें।

भाजपा जिला मंत्री तुलसी राठौर ने कहा इस अभियान से केवल पार्टी ही नहीं बल्कि देश भी मजबूत होगा क्योंकि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है उन्होने इस अभियान को सर्वस्पर्शी, सर्वग्राह्यी एवं सर्वव्यापी बनाने की सलाह देते हुए कहा कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास पर भाजपा खड़ा उतर सके। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य नंदिनी नेताम, भाजपा युवा मोर्चा जिला घनश्याम मरकाम, भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री तुलसी राठौर, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश कश्यप, भाजपा युवा मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोज निर्मलकर, भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष हेमंत साहू, जनपद सभापति मनोज मिश्रा, जनपद सदस्य डाकेश्वर नेगी, राकेश दुब,े संतोष यादव, विजय बहादुर परिहार, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, बिसेसर सिक्का, राजेंद्र साहू, रामलाल साहू सहित भाटीगढ़ एवं जाड़ापदर के युवा साथी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।