महासमुंद के सरायपाली में गुरु नानक चौक, पदमपुर रोड पर गुरुवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई

Chhattisgarh Crimesमहासमुंद के सरायपाली में गुरु नानक चौक, पदमपुर रोड पर गुरुवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार जलकर खाक हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार से धुआं उठता देख चालक ने तुरंत वाहन रोका और कूदकर अपनी जान बचाई। कुछ ही पलों में आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी कार उसकी चपेट में आ गई।

दमकल ने बड़ी मुश्किल से आग में काबू पाया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। नगर पालिका की दमकल वाहन ने भी मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। लोग अपनी दुकानों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जमा हो गई।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया है