रामानुजगंज के ग्राम पीपरौल में शादी के दसवें दिन एक युवक अमित गुप्ता (27) का शव अमरूद के पेड़ से लटका मिला

Chhattisgarh Crimesरामानुजगंज के ग्राम पीपरौल में शादी के दसवें दिन एक युवक अमित गुप्ता (27) का शव अमरूद के पेड़ से लटका मिला। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है।

परिजनों के अनुसार, अमित की शादी 29 अप्रैल को ग्राम लोधा की युवती से हुई थी और 30 अप्रैल को दुल्हन घर आई थी। 8 मई की शाम तक अमित घर में मोटरसाइकिल और कार ठीक कर रहा था।

बेटे ने ऐसा कदम क्यों उठाया समझ नहीं आ रहा:पिता

घरवालों ने बताया कि आज सुबह 4 बजे तक अमित सामान्य था, लेकिन सुबह 6 बजे घर से करीब 300 मीटर दूर एक अमरूद के पेड़ पर उसका शव लटका हुआ पाया गया।

घटना की सूचना तत्काल थाने को दी गई। अमित के पिता बसंत गुप्ता ने बताया कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनके बेटे ने ऐसा कदम क्यों उठाया। उन्होंने कहा कि अमित बिल्कुल सामान्य था और उसने कुछ नहीं कहा था।

बसंत गुप्ता ने यह भी बताया कि घर में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं थी। घटना पर पुलिश ने मर्ग कायम कर। शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।