छत्तीसगढ़ के नया रायपुर स्थित IIIT (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के हॉस्टल परिसर में एक युवक स्टूडेंट बनकर अंदर घुसा

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के नया रायपुर स्थित IIIT (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के हॉस्टल परिसर में एक युवक स्टूडेंट बनकर अंदर घुसा। इसके बाद महज 20 मिनट के भीतर कमरों से 10 लैपटॉप चोरी कर भाग गया। चोरी की पूरी घटना हॉस्टल परिसर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में आरोपी गार्ड को हेलो बोलकर बाहर निकलते हुए दिख रहा है।

जानकारी के मुताबिक, प्रबंधन की ओर से संदीप कुमार तिवारी (45) ने रायपुर ने राखी थाने में आज शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि, 11 मई को अज्ञात युवक हॉस्टल में छात्र की तरह अंदर घुसा। उस

CCTV फुटेज में चुराते दिखा चोर

CCTV फुटेज में आरोपी आराम से हॉस्टल के कमरों के आसपास घूमते दिखाई दे रहा है। उसने अलग-अलग कमरों से करीब 10 लैपटॉप चोरी किए, जिनकी कुल कीमत लगभग 2.50 लाख रुपए बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मुख्य गेट की ओर गया और वहां मौजूद गार्ड को हेलो बोलते हुए बाहर निकल गया।

हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

घटना सामने आने के बाद हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्रों का कहना है कि बाहरी व्यक्ति इतनी आसानी से परिसर में घुस गया और किसी को भनक तक नहीं लगी।

पुलिस ने चोर की शुरू की तलाश

राखी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।