हैंडपंप हेल्पर सुरेश और रोहित के जज्बे को सलाम

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes

भीषण गर्मियों में रिकॉर्ड तोड़ बिगड़े हैंडपंपों का किया जा रहा मरम्मत

वरिष्ठ हैंडपंप मेकेनिक विमल सिन्हा एवं पंकज ध्रुव भी इस कार्य में लगातार दे रहे हैं सहयोग।

पूरन मेश्राम/मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर के अंतर्गत विभिन्न गांव में भीषण गर्मी मे पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। नदी नाले सब सुख चुके हैं।गांँव के घरों तक शुद्ध पेयजल पहुंँचाने की मुहिम ठेकेदारों के लापरवाही के चलते फेल होता नजर आ रहा है।इस मुश्किल के घड़ी में बिगड़े हैंड पंपों का मरम्मत ही एकमात्र सहारा रह गया है।पीएचई विभाग के तरफ से बिगड़े हैंडपंपों का सैकड़ो की संख्या में सुधार किया जा रहा है।इसका वास्तव में श्रेय जाता है तो 10000 दस हजार रुपया महीना पाने वाला अनियमित कर्मचारी पीएचई विभाग के हेल्पर सुरेश कुमार सूर्यवंशी एवं रोहित कुमार सिन्हा जिनके जिम्मा लगभग 100 से 150 गांव पारा टोला है।इंदागाँव, उदन्ती,राजापडा़व,झरियाबाहरा,मैनपुर क्षेत्र लगभग 27 ग्राम पंचायत सुदूर वनांचल इलाका जहाँ 1998 एवं 2014 से लगातार क्षेत्र में बिगड़े हैंड पंपों का मरम्मत किया जा रहा है।पहले यही लोग सुदूर वनांचल के गांवो में लंबी दूरी तय करके साइकिल में सफर किया करते थे आज भी मुस्तैदी के साथ अपने कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। चर्चा मे हेल्पर सुरेशऔर रोहित कहते है सुबह नाश्ता करने का भी फुर्सत नही मिलता जनप्रतिनिधियोंअधिकारियों एवं ग्रामीणों का फोन आने पर हम लोग सीधे उनके गांँव तक पहुंँचते हैं और भीषण गर्मियों में भी बिगड़े हैंड पंपों का मरम्मत कर लोगों को पेयजल उपलब्ध कराते है। ग्रामीणों के सहयोग रहा तो दोपहर में भोजन बना बनाया मिल जाता है। अन्यथा किसी पेड़ के नीचे बनाकर भोजन करते है। कभी कभी तो भूखे भी रहना पड़ जाता है। छत्तीसगढ़ क्राइम्स परिवार दोनों हेल्परों के जज्बे को सलाम करता है। ऐसा ही हर विभाग में ईमानदारी से कार्य किया जाए तो निश्चित तौर से सुदूर वनांचल के गांवो में भी विकास की गंगा बहाई जा सकती है।

जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम के द्वारा भी लगातार व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से गर्मी के सीजन में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिले इस दिशा में अनवरत ग्रामीणों से रूबरू होकर अपडेट लेते आ रहे हैं। नेक कार्यों के लिए क्षेत्र वासियों के द्वारा संजय नेताम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।जिला के कलेक्टर एवं पीएचई विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र वासियों ने गर्मी के सीजन में बिगड़े हैंडपंपों का मरम्मत कर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने वाले अनियमित कर्मचारी हेल्पर सुरेश कुमार सूर्यवंशी एवं रोहित कुमार सिन्हा को जिला स्तर मे सम्मान करने का निवेदन किया गया है। इस संबंध में वरिष्ठ जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम ने कहा कि मेरे द्वारा लगातार पीएचई विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ संपर्क में रहकर गर्मियों में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो इस दिशा में बिगड़े हैंडपंपों का रिपेयरिंग के लिए अगाह करते हुए गांँव के लोगों के साथ व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लगातार अपडेट लेते रहता हूँ।जिला स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से लगभग 250 से ज्यादा हेडपंपों का मरम्मत सुधार कार्य किया जा चुका है।आगे कार्य प्रगति पर है।

इस कार्यों में लगातार अपना सेवा देते हुए भीषण गर्मियों में अपना पसीना बहाकर क्षेत्र वासियों को साफ पानी पिलाने के लिए कृत संकल्पित पीएचई विभाग के अनियमित कर्मचारी हेल्पर मिस्त्री सुरेश कुमार सूर्यवंशी एवं रोहित कुमार सिन्हा जिला स्तर पर सम्मान पाने का हकदार हैं। इन दोनों साथियों को एवं पूरे टीम को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूंँ।