कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया

Chhattisgarh Crimesकांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर और ब्लैकमेल कर एक युवक ने कथित तौर पर नाबालिग से शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शिकायतकर्ता ने 26 मई 2026 को चारामा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, ग्राम आंवरी निवासी खिलेश्वर यादव ने एक नाबालिग बालिका को शादी का झांसा दिया और परिवार को संबंध की जानकारी देने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। आरोपी ने कथित तौर पर 10 सितंबर 2025 से 15 नवंबर 2025 तक लगातार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

इस रिपोर्ट के आधार पर, चारामा थाना में अपराध क्रमांक 112/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64, 64(2)(ड), 87 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी खिलेश्वर यादव (22) को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, सउनि सागर निषाद, सउनि टीकम दास सोने और महिला आरक्षक रामिन दर्रो की टीम शामिल थी।

पुलिस की अपील

कांकेर पुलिस ने जनता से अपील की है कि अपराध नियंत्रण में पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479155125 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।