छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बड़े पिता ने अपने भतीजे पर तीर से वार कर दिया। इस हमले में उसकी मौके पर मौत

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बड़े पिता ने अपने भतीजे पर तीर से वार कर दिया। इस हमले में उसकी मौके पर मौत हो गई। जमीन विवाद को लेकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया था। मामले में न्यायालय ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

मामले की जानकारी देते हुए अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने बताया कि यह घटना 28 अक्टूबर 2020 की दोपहर करीब 3 बजे की है।

पूरन सिंह राठिया अपने बड़े भाई राम प्रसाद राठिया, संतोष राठिया और ओम राठिया के साथ खेत से धान लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से गांव लौट रहा था। ट्रॉली में पूरन सिंह और संतोष राठिया बैठे हुए थे।

इसी दौरान मांझी डोंगरी जंगल के पास पहले से छिपकर बैठे उसके बड़े पिता कंवर सिंह राठिया ने अचानक तीर-धनुष से हमला कर दिया। आरोपी ने पूरन सिंह के गर्दन, हाथ और छाती पर तीर चलाए। हमला इतना घातक था कि पूरन सिंह ट्रॉली में ही गिर पड़ा और उसकी मौके पर मौत हो गई।