रायपुर ; छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन गर्मी और झुलसाने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, रायपुर समेत सेंट्रल क्षेत्र के कई इलाकों में लू चल सकती है। वहीं, हीटवेव के बीच मौसम विभाग ने आंधी बारिश की भी संभावना जताई है।
अगले 24 घंटे में कई जिलों में मौसम बदल सकता है, इस दौरान तेज हवा, आंधी और बारिश हो सकती है, जिससे तपती गर्मी से राहत मिलेगी। पिछले 24 घंटे के दौरान दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.5°C रिकॉर्ड किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 26°C दर्ज हुआ।
बुधवार को अचानक आई आंधी से रायपुर के देवपुरी में बिजली का पोल गिर गया था। इससे पहले खैरागढ़ और कांकेर जिले में लू से मोर, सीवेट और चमगादड़ समेत सैकड़ों जीव मारे गए।