छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहने के आसार हैं

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। हालांकि तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन दर्ज नहीं किया गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान रायपुर (माना) में 42.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेंड्रा रोड में 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा।