शुक्रवार, 7 अगस्त को कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी

Chhattisgarh Crimesशुक्रवार, 7 अगस्त को कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। वृषभ राशि के लोगों के पद या काम का दायरा बढ़ सकता है। शिक्षा से जुड़े लोगों को विदेशी प्रोजेक्ट मिलने के संकेत हैं।

मिथुन राशि वालों को प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है और उनके नेतृत्व की तारीफ होगी। सिंह राशि के लोगों को बड़े संस्थान से जुड़ने का मौका मिलेगा। तुला राशि वाले भावनाओं में आकर करियर या रिश्ते का फैसला न लें। वृश्चिक राशि के लोग जल्दबाजी से बचें। धनु राशि वालों को आत्मविश्वास बनाए रखना होगा।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

Chhattisgarh Crimes

मेष – नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स आज साहस और सक्रियता बनी रहेगी। किसी मामले में तुरंत फैसला लेना पड़ सकता है। घर में हलचल ज्यादा रहेगी। बड़े लोगों की बात नजरअंदाज करने से मतभेद हो सकते हैं। अचानक खर्च या पेमेंट सामने आएगी। रिश्तेदारों का कोई विवाद आपकी पहल से सुलझ सकता है। अपनी बात साफ रखें, लेकिन जल्दबाजी से बचें।

करियर – तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों का काम अचानक बढ़ सकता है। शिक्षा क्षेत्र के लोगों को तुरंत कोई प्रेजेंटेशन देना पड़ सकता है। बैंकिंग से जुड़े लोग दस्तावेज ध्यान से जांचें। मेडिकल क्षेत्र में मुश्किल स्थिति संभालने के कारण आपकी तारीफ होगी। नौकरी में अधिकारियों से साफ बातचीत रखें। लव – प्रेम संबंध में बातचीत तेज और भावनाएं गहरी रहेंगी। सिंगल लोगों को किसी व्यक्ति की ओर अचानक आकर्षण हो सकता है। लंबे समय से मन में दबी नाराजगी सामने आ सकती है। अपनी बात कहने के साथ पार्टनर की बात भी सुनें। कड़े शब्द रिश्ते में दूरी बढ़ा सकते हैं। हेल्थ – बहुत ठंडे पेय लेने से बचें। गुनगुना पानी लें। योग और ध्यान से मन शांत होगा। सुबह खुली हवा में हल्की सैर करें। लकी रंग – ग्रे, लकी नंबर – 4

Chhattisgarh Crimes

वृष – थ्री ऑफ वांड्स आज योजनाओं को आगे बढ़ाने और नए रास्ते तलाशने का दिन है। किसी नए काम या बदलाव की चर्चा उत्साह बढ़ाएगी। परिवार में भविष्य को लेकर योजनाएं बनेंगी। लंबे समय के लिए आर्थिक योजना शुरू हो सकती है। दूर की सोच रखकर काम करना फायदेमंद रहेगा।

करियर – मैनेजमेंट से जुड़े लोगों की नई योजनाओं को दिशा मिलेगी। शिक्षा क्षेत्र के लोगों को विदेश से जुड़ा प्रस्ताव या प्रोजेक्ट मिल सकता है। बैंकिंग में लंबे समय के निवेश की योजना बनेगी। कला और तकनीकी क्षेत्र में नए संपर्क काम आएंगे। नौकरी में पद या काम का दायरा बढ़ सकता है। लव – प्रेम संबंध में नई उम्मीद और आगे बढ़ने का उत्साह रहेगा। पति-पत्नी के बीच बातचीत और आपसी समझ बढ़ेगी। कुछ लोग पुराने रिश्ते से बाहर निकलकर आगे बढ़ने का फैसला कर सकते हैं। एक-दूसरे की छोटी जरूरतों का ध्यान रखें। हेल्थ – हल्की एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग करें। रात में हल्का भोजन लें और समय पर सोने की कोशिश करें। लकी रंग – सनसेट ऑरेंज, लकी नंबर – 3

Chhattisgarh Crimes

मिथुन – किंग ऑफ वांड्स आज नेतृत्व करने और मजबूत फैसला लेने की क्षमता सामने आएगी। परिवार में आपकी राय को खास महत्व मिलेगा। घर की किसी महत्वपूर्ण योजना की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा, लेकिन अहंकार से बचना जरूरी होगा। दिनचर्या में बदलाव और कुछ नया सीखना फायदेमंद रहेगा।

करियर – शिक्षा क्षेत्र में आपके विचार टीम को प्रभावित करेंगे। कला क्षेत्र में कल्पना को वास्तविक रूप देने का मौका मिलेगा। बैंकिंग से जुड़े लोगों को किसी प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारियों का ध्यान आपके काम पर रहेगा। ऑफिस की राजनीति से दूरी रखें। लव – पार्टनर से सम्मान और सहयोग मिलेगा। रिश्ते में अधिकार जताने के बजाय जिम्मेदारी समझें। एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। आपसी विश्वास संबंध को मजबूत बनाएगा। हेल्थ – हल्की सैर और स्ट्रेचिंग करें। तनाव कम करने के लिए ध्यान करें। भोजन में मौसमी फल शामिल करें। लकी रंग – रूबी रेड, लकी नंबर – 9

Chhattisgarh Crimes

कर्क – सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स आज सावधानी और योजना बनाकर काम करना जरूरी होगा। परिवार की किसी बात को संभालने में धैर्य रखें। घर का माहौल सामान्य दिखेगा, लेकिन कुछ लोगों के मन में दबी भावनाएं हो सकती हैं। पैसों के मामले में किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। प्रतिक्रिया देने से पहले पूरी बात समझें।

करियर – मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए रिपोर्ट तैयार करना महत्वपूर्ण रहेगा। बैंकिंग के लोग फाइल और दस्तावेज दोबारा जांचें। मीडिया से जुड़े लोग विषय पेश करते समय सावधानी रखें। सहयोगियों से सीमित और काम की बातचीत करें। कोई कोर्स या ट्रेनिंग फायदेमंद होगी। लव – प्रेम संबंध में उलझन हो सकती है। सिंगल लोगों को सामने वाले व्यक्ति के इरादे समझने में परेशानी होगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाएं ठीक से नहीं समझ पाएंगे। किसी पुरानी बात की सच्चाई पता चल सकती है। थोड़ा समय लेकर स्थिति समझें। हेल्थ – सिर के पिछले हिस्से में हल्का दर्द हो सकता है। पर्याप्त पानी पिएं और हल्का भोजन लें। मोबाइल और लैपटॉप स्क्रीन से बीच-बीच में आराम लें। लकी रंग – नेवी ब्लू, लकी नंबर – 2

Chhattisgarh Crimes

सिंह – किंग ऑफ पेंटाकल्स आज आर्थिक स्थिरता और जिम्मेदारी पर ध्यान रहेगा। घर में अनुशासन और आत्मविश्वास का माहौल बनेगा। आर्थिक लाभ के साथ खर्चों में भी संतुलन रहेगा। आपकी समझदारी परिवार की स्थिति मजबूत करेगी। परिवार के साथ धार्मिक या मनोरंजन की यात्रा का विचार बन सकता है।

करियर – बैंकिंग क्षेत्र में किसी योजना या निवेश से प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों की नीतियां लंबे समय में फायदा देंगी। शिक्षा क्षेत्र के लोगों को बड़े संस्थान से जुड़ने का मौका मिल सकता है। नौकरी में आपके फैसलों पर अधिकारियों का भरोसा बढ़ेगा। अनुभवी लोगों की सलाह से काम में नयापन लाएं। लव – सिंगल लोगों की मुलाकात किसी भरोसेमंद और गंभीर व्यक्ति से हो सकती है। पति-पत्नी के बीच भावनात्मक सुरक्षा महसूस होगी। पुराने रिश्ते में विश्वास बढ़ेगा। पार्टनर को सरप्राइज दे सकते हैं या उनकी पसंद की जगह घूमने जा सकते हैं। हेल्थ – नींद सामान्य रहेगी। देर रात तक जागने से बचें। नियमित योग करें और पर्याप्त पानी पिएं। लकी रंग – मस्टर्ड, लकी नंबर – 3

Chhattisgarh Crimes

कन्या – टेम्परेंस आज धैर्य और संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा। परिवार में चल रहे मतभेद धीरे-धीरे खत्म होंगे। बच्चों से जुड़ा फैसला सोच-समझकर लें। खर्च और बचत के बीच संतुलन रखें। रिश्तेदारों से भावनात्मक दूरी कम हो सकती है। मिलकर काम करने से बड़ी चुनौती भी आसानी से संभल जाएगी।

करियर – मैनेजमेंट में दो पक्षों के बीच तालमेल बनाने से सफलता मिलेगी। शिक्षा क्षेत्र में नया तरीका अपनाना फायदेमंद होगा। मेडिकल क्षेत्र में इलाज से जुड़ा फैसला सावधानी से लें। बैंकिंग में किसी योजना पर धैर्य से काम करें। नौकरी में काम और आराम के बीच संतुलन रखें। लव – प्रेम संबंध में शांति और अच्छा तालमेल रहेगा। सिंगल लोगों को नए रिश्ते में सहजता महसूस होगी। पार्टनर की भावनाएं समझने से नजदीकी बढ़ेगी। जीवनसाथी का सम्मान और सहयोग करने से रिश्ता मजबूत होगा। हेल्थ – समय पर भोजन करें और संतुलित आहार लें। तनाव कम करने के लिए संगीत सुनें, किताब पढ़ें या आराम करें। लकी रंग – टील, लकी नंबर – 5

Chhattisgarh Crimes

तुला – ऐट ऑफ कप्स आज किसी पुरानी परिस्थिति को छोड़कर आगे बढ़ने के बारे में सोच सकते हैं। परिवार की कोई बात आपको गंभीरता से विचार करने पर मजबूर करेगी। मन थोड़ा उदास या अलग रह सकता है। पुराने निवेश, काम या संबंध से दूरी बनाने की स्थिति बनेगी। फैसला लेने से पहले शांत मन से विचार करें।

करियर – किसी पुराने प्रोजेक्ट से हटने पर नया अवसर मिल सकता है। शिक्षा क्षेत्र के लोग विषय या दिशा बदलने पर विचार करेंगे। बैंकिंग में पुराने तरीके छोड़कर नई व्यवस्था अपनानी पड़ सकती है। करियर का महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। लव – प्रेम संबंध में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। फैसला लेने के लिए कुछ समय चाहिए होगा। पार्टनर की बात और नजरिया समझने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचें। सच्चा रिश्ता मुश्किल समय में भी बना रहेगा। हेल्थ – मन शांत करने के लिए अपनी पसंद का संगीत सुनें। खानपान बेहतर रखें और तला-भुना भोजन कम करें। लकी रंग – खाकी, लकी नंबर – 7

Chhattisgarh Crimes

वृश्चिक – नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स आज काम और घटनाओं की रफ्तार तेज रहेगी। परिवार की किसी बात पर तुरंत ध्यान देना पड़ सकता है। आर्थिक फैसला जल्दबाजी में लेने से बाद में दोबारा जांच करनी पड़ सकती है। रिश्तेदारों से बातचीत करते समय शब्दों पर नियंत्रण रखें। तेजी से काम करें, लेकिन दिशा सही रखें।

करियर – मैनेजमेंट में तुरंत लिया गया सही फैसला पहचान दिला सकता है। शिक्षा क्षेत्र में अचानक अवसर मिलेगा। बैंकिंग की किसी प्रक्रिया की तेजी से समीक्षा करनी होगी। तकनीकी क्षेत्र के लोगों को तय समय में काम पूरा करना पड़ेगा। अधिकारियों से साफ और तथ्यों के आधार पर बातचीत करें। लव – प्रेम संबंध में भावनाएं तेज रहेंगी। सिंगल लोगों को किसी की ओर अचानक आकर्षण हो सकता है। पति-पत्नी के बीच मतभेद होने की आशंका है। जल्दबाजी में जवाब देने से दूरी बढ़ सकती है। छोटी गलतियों को नजरअंदाज करें। हेल्थ – मानसिक बेचैनी के कारण सांस लेने में असहजता महसूस हो सकती है। ऐसा लगातार हो, तो डॉक्टर की सलाह लें। सुबह प्राणायाम करें और संतुलित भोजन लें। लकी रंग – क्रिमसन, लकी नंबर – 9

Chhattisgarh Crimes

धनु – ऐट ऑफ स्वॉर्ड्स आज आत्मविश्वास की कमी और मन की उलझन परेशान कर सकती है। परिवार में आपकी बात को नजरअंदाज किया जा सकता है। पुराने आर्थिक फैसलों के नतीजे सामने आएंगे। नकारात्मक सोच को खुद पर हावी न होने दें। छोटे लक्ष्य बनाकर एक-एक करके पूरे करें।

करियर – फैसला न ले पाने से काम रुक सकता है। आत्मविश्वास की कमी के कारण कोई अवसर हाथ से निकल सकता है। बैंकिंग से जुड़े प्रोजेक्ट में देरी हो सकती है। डर के बजाय सही जानकारी के आधार पर आगे बढ़ें। छोटे काम पूरे करने से आत्मविश्वास वापस आएगा। लव – रिश्ते में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। मन की बात दबाने के बजाय पार्टनर से खुलकर बातचीत करें। किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह मददगार होगी। अपनी चिंता साझा करने से मन हल्का होगा। हेल्थ – पेट में गैस या दर्द हो सकता है। नींद पूरी न होने से थकान बढ़ेगी। कुछ समय खुली हवा में बिताएं और मानसिक दबाव कम करें। लकी रंग – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 6

Chhattisgarh Crimes

मकर – क्वीन ऑफ कप्स आज आपका व्यवहार संवेदनशील और समझदारी भरा रहेगा। परिवार के लोगों के मन की बात आसानी से समझ पाएंगे। आर्थिक फैसला लेते समय भावनाओं और समझदारी के बीच संतुलन रखें। दूसरों की मदद करने से सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।

करियर – कला क्षेत्र में रचनात्मकता बढ़ेगी। बैंकिंग में सहयोगियों की मदद से मुश्किल काम आसान होगा। मीडिया से जुड़े लोग संवेदनशील विषय को अच्छी तरह संभालेंगे। कार्यस्थल पर सहयोग का माहौल बनाए रखने से अधिकारियों का भरोसा बढ़ेगा। लव – सिंगल लोगों को किसी की सच्ची भावनाएं प्रभावित करेंगी। रिश्ते में भरोसा बढ़ेगा। पार्टनर के साथ बिना ज्यादा बोले भी अच्छा जुड़ाव महसूस होगा। उनकी पसंद और भावनाओं का ध्यान रखें। हेल्थ – त्वचा में सूखापन हो सकता है। पर्याप्त पानी पिएं और आराम करें। संगीत या ध्यान मन शांत रखने में मदद करेगा। लकी रंग – लैवेंडर, लकी नंबर – 1

Chhattisgarh Crimes

कुंभ – द लवर्स आज दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाकर फैसला लेना होगा। परिवार में किसी विषय पर अलग-अलग राय सामने आ सकती है। प्यार और सहयोग से मामला सुलझ जाएगा। संयुक्त आर्थिक योजना या पार्टनरशिप पर विचार होगा। रिश्तेदारों से मेलजोल बढ़ेगा।

करियर – मैनेजमेंट में टीम के सहयोग से नया अवसर मिल सकता है। शिक्षा क्षेत्र के लोग नई दिशा में आगे बढ़ेंगे। मेडिकल क्षेत्र में टीमवर्क से सफलता मिलेगी। मीडिया में किसी कॉन्ट्रैक्ट को लेकर असमंजस हो सकता है। नई तकनीक सीखना करियर के लिए फायदेमंद होगा। लव – सिंगल लोगों को किसी की ओर गहरा आकर्षण हो सकता है, लेकिन फैसला लेना मुश्किल लगेगा। पति-पत्नी को खुलकर बातचीत करने का मौका मिलेगा। किसी पुराने रिश्ते की भावनाएं दोबारा जाग सकती हैं। ईमानदारी और समर्पण बनाए रखें। हेल्थ – गले में सूखापन या जलन हो सकती है। पाचन धीमा रह सकता है, इसलिए हल्का भोजन लें। गुनगुना पानी पिएं। मानसिक उलझन के कारण थकान हो सकती है। लकी रंग – रोज, लकी नंबर – 4

Chhattisgarh Crimes

मीन – द हर्मिट आज शांत रहकर खुद और परिस्थितियों को समझने का दिन है। परिवार के किसी विषय पर बोलने के बजाय पहले पूरी स्थिति देखेंगे। बड़े लोगों की पुरानी सलाह आज काम आएगी। बच्चों से जुड़ी चिंता का समाधान खोजेंगे। पुराने आर्थिक फैसले पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है।

करियर – शिक्षा क्षेत्र में अकेले और ध्यान लगाकर काम करने से बेहतर नतीजे मिलेंगे। मैनेजमेंट में फैसला लेने से पहले पूरी जांच करें। बैंकिंग से जुड़ी नीति या रिपोर्ट की समीक्षा फायदेमंद होगी। कला क्षेत्र के लोगों को अकेले में नया विचार मिल सकता है। नया काम शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएं। लव – प्रेम संबंध में बातचीत कम, लेकिन भावनाएं गहरी रहेंगी। रिश्ते पर विचार करने और एक-दूसरे को समझने का समय है। जल्दबाजी न करें। सच्चाई और धैर्य से रिश्ता मजबूत होगा। हेल्थ – ताजी हवा में सैर करें। हल्का भोजन लें और पर्याप्त पानी पिएं। लंबे समय तक बैठकर काम न करें। बीच-बीच में उठकर शरीर को स्ट्रेच करें। लकी रंग – बेज, लकी नंबर – 2