सेवा संकल्प अभियान में नन्हे कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा, चित्र-पेंटिंग ने मोहा मन

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimesयुमेन्द्र कश्यप/मैनपुर। विकासखंड स्तरीय सेवा संकल्प अभियान के दौरान बच्चों द्वारा तैयार की गई सुंदर एवं रचनात्मक चित्र-पेंटिंग का अवलोकन किया गया। नन्हे कलाकारों की कल्पनाशक्ति, प्रतिभा और कला के प्रति उत्साह ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की कलाकृतियों में उनके सपनों, विचारों और रचनात्मक सोच की झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर नंदिनी नेताम प्रदेश मंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ही क्षेत्र और समाज की महत्वपूर्ण पूंजी है।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा नंदिनी नेताम, जिला प्रशिक्षण प्रमुख योगेश शर्मा, जनपद सदस्य कुमारी बाई पटेल, सरपंच हनीता नायक, वार्ड पंच पारेश्वर नेताम, देवकी बाई तिवारी, मैनपुर विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवनाथ बघेल सहित अधिकारी-कर्मचारी, ग्राम पंचायत के पंचगण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।