कुलाप जलप्रपात की सुंदरता को देखकर पर्यटको का दिल बरबस खीचा चला आ रहा
युमेन्द्र कश्यप=मैनपुर।
प्राकृतिक सुंदरता और घने जंगलों से घिरे गरियाबंद जिले के उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व से एक बेहद खूबसूरत नजारा सामने आ रही है। रिजर्व के भीतर स्थित प्रसिद्ध कुलाप जलप्रपात इन दिनों अपने शबाब पर है लगातार बारिश मानसून के चलते इस झरने में पानी का बेहतरीन प्रवाह देखने को मिल रहा है, जिसकी गर्जना दूर-दूर तक सुनाई दे रही है और इसका मनमोहक दृश्य लोगों को सहज ही अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। क्षेत्र अपनी हरी-भरी वादियों और दुर्लभ वन्यजीवों के लिए जाना जाता है। लेकिन इन दिनों कुलाप जलप्रपात का उफान पर बहता पानी पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बना हुआ है। ऊंची चट्टानों से गिरती सफेद दूधिया धाराएं और आसपास का हरा-भरा वातावरण दृश्य को बेहद मनोरम बना रहा है। जलप्रपात की तेज गर्जना से आसपास का पूरा इलाका गुंजायमान है, जिसे देखकर और सुनकर यहां पहुंचने वाले लोग रोमांचित हो रहे हैं।
उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के जंगल मे कई मनोरम पहाड़ी और पहाड़ियो से गिरने वाले पानी की धार झरने को देखने का आनंद पर्यटको को सिर्फ बारिश के दिनो मे मिलता है पिछले कुछ दिनो से हो रही झमाझम बारिश और खासकर पहाड़ी क्षेत्रो मे हुई अच्छी बारिश के कारण इन दिनों लोगो को पहाड़ो के ऊपर से झरने गिरते मनोरम दृश्य देखने को मिला और यह मनोरम दृश्य नेशनल हाइवे 130 सी धवलपुर गरियाबंद मार्ग से दिखाई दे रहा है
सिकासार जलाशय के उपर लगभग 350 मीटर की ऊचाई से गिरने वाला यह वॉटरफाल प्रदेश के प्रमुख जलप्रपातों में एक हैमनोरम जलप्रपात में पहुंचने के लिए सावधानिया बहुत जरूरी है,
क्या कहते है अफसर
उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरूण जैन ने चर्चा में बताया यह वन्यप्राणी विचरण क्षेत्र है और यहां पहुंचने से पहले सावधानिया बहुत जरूरी है क्योकि जंगल रास्ता होने के कारण कई जगह फिसलन के चलते दुर्घटना की भी संभावना है।