युमेन्द्र कश्यप/गरियाबंद। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला पुलिस गरियाबंद द्वारा सामूहिक सहभागिता के साथ एकता दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, अखंडता, भाईचारे एवं आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ नागरिकों को शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं सक्रिय रहने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन गरियाबंद से पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एकता दौड़ में सहभागिता निभाई। हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने एकजुट होकर दौड़ लगाई और समाज को एकता एवं अनुशासन का कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि सामूहिक प्रयास और आपसी सहयोग से ही एक मजबूत, सुरक्षित एवं स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। साथ ही फिटनेस को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए सभी को प्रेरित किया गया।