मनेंद्रगढ़ में बिजली विभाग की टीम ने L.I.B. कार्यालय का बिजली कनेक्शन काट दिया

Chhattisgarh Crimesमनेंद्रगढ़ में बिजली विभाग की टीम ने L.I.B. कार्यालय का बिजली कनेक्शन काट दिया। विभाग के मुताबिक, कार्यालय में लंबे समय से अवैध तरीके से बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था।

टीम सिटी कोतवाली परिसर में बन रहे पुलिस कंट्रोल रूम के निर्माण कार्य में बिजली चोरी की शिकायत की जांच करने पहुंची थी। जांच के दौरान टीम को बिजली चोरी का मामला मिला।

इसी दौरान L.I.B. कार्यालय में भी अवैध तरीके से बिजली इस्तेमाल किए जाने की जानकारी मिली। इसके बाद विभाग ने कार्यालय का कनेक्शन काट दिया।

ठेकेदार पर पहले भी लग चुका है जुर्माना

पुलिस कंट्रोल रूम निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार पर बिजली चोरी के मामले में यह दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले भी निर्माण कार्य के दौरान बिजली चोरी पकड़े जाने पर ठेकेदार पर 17 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था।

ठेकेदार के खिलाफ FIR कराने की तैयारी

बिजली विभाग के AE गुलाब गबेल ने बताया कि इस मामले में संबंधित ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी।