रामानुजगंज नगर के रामचंद्रपुर मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे छतरपुर मोड़ के पास क्रेटा कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई

Chhattisgarh Crimesरामानुजगंज नगर के रामचंद्रपुर मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे छतरपुर मोड़ के पास क्रेटा कार और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो युवक उछलकर करीब 15 फीट दूर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में बाइक के दो टुकड़े हो गए। गनीमत रही कि दोनों युवकों के सिर में चोट नहीं आई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्रेटा वाहन में ठेकेदार मनोज दुबे रामानुजगंज से रामचंद्रपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार सूरज सिंह (22) और ब्रह्मदेव सिंह (22), निवासी सनावल, सनावल से तातापानी की ओर जा रहे थे। छतरपुर मोड़ के पास दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद झाड़ियों में गिरे युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर करीब 15 फीट दूर सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बाइक सवार युवकों की गलती होने की बात कही है। हालांकि, दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल 100 बिस्तर अस्पताल रामानुजगंज पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर दो टुकड़ों में टूट गई। टक्कर की गंभीरता को देखते हुए दोनों युवकों के सिर में चोट नहीं लगना राहत की बात रही