BCCI की विजय हजारे वनडे ट्रॉफी 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ की सीनियर पुरुष टीम घोषित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की चयन समिति की रायपुर में हुई बैठक में 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
राजनांदगांव के विकल्प तिवारी को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि मयंक वर्मा और राहुल प्रधान को विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है।
टीम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के खिलाड़ियों के साथ चार प्रोफेशनल खिलाड़ियों को भी जगह मिली है। इनमें धर्मेंद्रसिंह जडेजा और जयंत यादव शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ का पहला मुकाबला 14 दिसंबर को महाराष्ट्र के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।
टीम में रायपुर के 4 और राजनांदगांव के 2 खिलाड़ी
टीम में रायपुर से आयुष पांडेय, अनुज तिवारी, प्रतीक यादव और भारत गोंडवानी को शामिल किया गया है। राजनांदगांव से कप्तान विकल्प तिवारी और अजय मंडल चुने गए हैं।
इसके अलावा भिलाई से मयंक वर्मा और संजीत देसाई, बीएसपी से अमनदीप खरे और देव आदित्य सिंह, सरगुजा से राहुल प्रधान, बस्तर से सौरभ मजूमदार और रुद्र प्रताप देहारी, बिलासपुर से वासुदेव बरेठ, दुर्ग से विजय यादव और रायगढ़ से शुभम अग्रवाल टीम में शामिल हैं।