स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले के 3 कर्मी कोरोना पॉजिटिव

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। प्रदेश में कोरोना का ग्राफ बेकाबू होते जा रहा है। आए दिन प्रदेश के अलग अलग जिलों से नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बंगले के 3 कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। जिसके बाद बंगले में हड़कंप मच गया। इसके बाद पूरे बंगले को सैनिटाइज किया गया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में बीते दिन 10310 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। बुधवार शाम को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 2609 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 53 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 4469 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

आज 10310 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 96 हजार 579 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 33 हजार 227 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 58883 हो गई है।