एक ठन काम भले कम हो जाय, हमर एक झन कार्यकर्ता एती ले ओती नयी होना चाही : प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू

Chhattisgarh Crimes

महासमुंद। लोक निर्माण, गृह, जेल धार्मि न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं जिले के नव नियुक्त प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने टाउन हाल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में छत्तीसगढ़ी में कहा- प्रभारी मंत्री ह सत्ता की संगठन के बीच में कड़ी के रूप में काम करथे, महूं इही काम करहूं। जेन भी मोर करा काम बूता ले के आहू, ओ ह कांग्रेस ल मजबूत करे के काम होना चाही। मैं गुटबाजी करें नयी जानव। मोर ले गुटबाजी के काम मत करवाहू। मैं काम म भरोसा करथव। मिल बैठ के समस्या के समाधान खोजबो। अनुशासन रहना चाही। कार्यकर्ता हमर असली पूंजी आय। एक ठन काम भले कम हो जाय, हमर एक झन कार्यकर्ता एती ले ओती नयी होना चाही। पंदरा बछर म पाय हाबव, जल्दी गंवाहू झन। मुख्यमंत्री ए एकर बर जांगर टोर मेहनत करे उखर मेहनत बेकार नयी जाना चाही।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान जरुरी है। शिकायतों का क्या है, भ्रम है, दूर हो जाता है। सत्ता मिला है, सदुपयोग करना है। दुरुपयोग नहीं करना है। कार्यकर्ताओं को सरकार के सभी योजनाओं का लाभ लें।

जिले के नवनियुक्त प्रभारी मंत्री श्री साहू निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज महासमुंद पहुंचे। जिले के प्रभाीर मंत्री बनने के बाद पहली बार नगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने यहां राज्य शासन की फ्लैगशिप योजना और सभी शासकीय योजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षा की।