24 घंटा राम नाम का जाप करते हैं जरहीडीह के निवासी
पूरन मेश्राम।
मैनपुर। गरियाबंद जिले के विकासखंड मैनपुर राजापडा़व क्षेत्र ग्राम पंचायत अड़गडी़ के आश्रित ग्राम जरहीडी़ह मे विगत 40 वर्षों से निरंतर कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को बड़ी धूमधाम से मनाते आ रहे है। इस वर्ष भी 24 घंटा के राम नाम जाप किया जा रहा है। सर्वप्रथम जन्माष्टमी के दिन सुबह 7 बजे से ही ग्रामीणों के द्वारा कृष्ण भगवान के पूजा अर्चना करते हुए विधि विधान से उन्हें राम नाम का जाप करते हुए सम्मान पूर्वक समस्त ग्रामीणों के द्वारा बाजे गाजे के साथ मे पूजा स्थल तक लाकर विराजित किया जाता है। तत्पश्चात 24 घंटा राम नाम जाप का शुरुआत होता है।
इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी झूला पर्व का आयोजन बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ में मनाया जा रहा है। जिसमें ग्राम वासियों के साथ ही क्षेत्र के राम नाम मंडलियों के द्वारा राम नाम जाप के लिए गांव में पहुंच रहे हैं। क्षेत्र के लगभग 20 राम नाम सप्ताह टोलियों के द्वारा 24 घंटा रामनाम का जाप किया जाना है। रात्रि मे कृष्ण जन्माष्टमी के पावन मुहूर्त पर हर्ष उल्लास के साथ कृष्ण जन्म के उत्सव मनाया जाता है।
कार्यक्रम का सफल संचालन के लिए जरहीडीह गांव के पटेल जयराम नेताम, ग्रामीण मुखिया सुखदेव नेताम,हेमंत कुमार पटेल परशुराम यादव, महेश राम डोंगरे, गणेश राम नेगी, अघनु राम नेताम बंसी राम पटेल,शोभाराम पटेल,धनसू राम मरकाम,बंजनंद गोटा ,परशुराम नेताम, सरजू राम सोरी,देसी राम सोरी,मोती राम नेताम,योगेश कुमार मरकाम,श्यामलाल जगत,गणेश राम नेताम,बुधराम मरकाम, अशोक कुमार पटेल,लखनलाल डोंगरे,परशुराम यादव,कीटू राम मरकाम, ठाकुर राम नेताम,अंशा राम सूर्यवंशी,राकेश कुमार साहू, शोभाराम पटेल,धनराज मरकाम, देवचरण सूर्यवंशी,प्रेमलाल सूर्यवंशी,धनेश राम नेताम,मोती राम नेताम,लखन यादव, महिला समूह से पुष्पा बाई डोंगरे,सुकन्तीन बाई नेताम, कसनी बाई नेताम,सगारो बाई नेताम,कमला बाई मरकाम, राधाबाई नेताम,बिरझा बाई मरकाम,मैना बाई नेताम,बिसाईन बाई जगत,चंपाबाई नेताम, निशा देवी पटेल, कुंती बाई पटेल, तुलसा बाई मरकाम तुलसी बाई यादव,मोहिता बाई गोटा, सहित गांव के समस्त लोगों का सहयोग मिल रहा है।