
बागबाहरा। भारत स्काउट एवं गाइड विकासखंड स्तरीय तृतीय सोपान जांच शिविर का शुभारंभ विकासखंड के ग्राम घुचापाली में 15 दिसंबर को प्रारंभ हुआ। शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दाऊलाल चंद्राकर अध्यक्ष जिला स्काउट गाइड महासमुन्द अध्यक्षता स्थानीय संघ के अध्यक्ष पंकज हरपाल ने की वही विशिष्ट अतिथि के रूप में ऐतराम साहू आयुक्त जिला स्काउट गाइड,ब्लाक शिक्षा अधिकारी के के वर्मा, उपाध्यक्ष द्वय सिकंदर ठाकुर, राजेश सोनी, कमल लुनिया जिला संगठन आयुक्त, मदन देवांगन, दानवीर शर्मा, अशोक अग्रवाल, देवेश साहू, विष्णु महानंद, रवि निषाद,सेत राम बघेल, हरि शंकर यादव, भक्त राम मांझी, हरि राम , तूपान दिवान, मौजूद रहे ।

अतिथियों का स्वागत स्काउट परम्परानुसार स्कार्फ लगाकर किया गया। ध्वज शिष्टाचार से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। इस शिविर में ब्लाक के हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों से स्काउट गाइड,117 पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 101 स्काउट गाइड कुल 218 स्काउट गाइड एवं प्रशिक्षक मंडल के सदस्य 26 व रोवर रेंजर सेवा कार्य हेतु 19 शामिल है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दाऊलाल चंद्राकर ने प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने कहा। जीवन मे आगे बढ़ने के लिए तन मन का स्वस्थ रहना जरूरी है ।कोरोना से बचने के उपाय भी बताते हुए उस पर सावधानी बरतने को कहा। विशिष्ट अतिथि ऐतराम साहू ने कहा कि इस शिविर में आप आए हैं तो यहां आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, जो सिखाया जायेगा उसे अपने साथियों को भी सिखाना है।
आभार भाषण देते हुए संघ के अध्यक्ष पंकज हरपाल ने कहा आप सभी की गरिमामय उपस्थिति और आशीवचन से निश्चित ही इस शिविर में उपस्थिति स्काउट गाइड के बच्चे नए उमंग के साथ सिखिगे।
प्रथम दिवस के कार्यक्रम के निर्धारित पाठ्यक्रमानुसार प्रवेश पाठ्यक्रम के स्काउटिंग आंदोलन की उत्तपत्ति, प्रतिज्ञा, नियम, आदर्श वाक्य, चिंह, सैल्यूट, गणवेश, राष्टगान, प्रार्थना, झंडागीत, लेसिंग, आदि की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षक मंडल में अरुण कोसे के मार्गदर्शन से स्काउट विभाग में मनोज दिवान, व्यास नारायण बंजारे ,रामगोपाल दिवान, विजय सिन्हा ,चुम्मन लाल नारंगे,गुंजन श्रीवास्तव, भूषण लाल साहू, शेष नारायण साहू, देवेंद्र दिवान, विजय शर्मा, नंद कुमार चन्द्राकर, सेवा राम दिवान,
गाइड विभाग से चंद्रकांता महिरवार, रक्षा साहू, पूरी हरपाल, वीणा साहू ,जेनिबिबा तिर्की,उषा किरण ठाकुर, सिमा दुबे, श्रुति शर्मा, कंचन मलेवार, कार्यक्रम में स्काउट गाइड के साथ उनके प्रभारी शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सचिव भीमसेन चन्द्राकर ने किया।