राजीव गांधी के सपने को साकार कर रहा है छत्तीसगढ़ : भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 21 मई पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने यहां जारी अपने संदेश में कहा है कि देश के विकास और नवनिर्माण में स्वर्गीय राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राजीव ने युवा प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर सम्हाली। उनके नवोन्मेषी और दूरदर्शी युवा सोच के कारण भारत में सूचना क्रांति आई जिसने देश को एक नई गति और दिशा दी। उनकी पहल के प्रभाव के रूप में आज हम ई-प्रशासन का वर्तमान स्वरूप और शासकीय कामकाज में पारदर्शिता देख पा रहे हैं। डिजिटल इंडिया की नींव राजीव जी के कार्यकाल में ही रख दी गई थी।

राजीव जी ने पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों को अधिकार संपन्न बनाकर देश की नींव मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मतदान की आयु 21 से कम कर 18 वर्ष में ही युवाओं को मत देने का अधिकार दिलाया। विज्ञान और तकनीकी को बढ़ावा देकर उन्होंने देश में उद्योगों के लिए नए रास्ते खोले। वास्तव में राजीव जी आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा थे।

वनांचल में मुख्यमंत्री ने की कई घोषणाएं

– छोटेडोंगर को आईटीआई और स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल की दी सौगात
– अबूझमाड़ के 1121 किसानों को बांटे मसाहती खसरा
– 50 बिस्तर के मातृ-शिशु अस्पताल और 5 नवीन धान खरीदी केन्द्र खोलने की घोषणा
– 18 करोड़ रुपये की लागत से 104 देवगुडिय़ों एवं 104 घोटुल के जीर्णोेद्धार कार्य का किया भूमिपूजन
– हॉस्पिटल, सड़क, सिंचाई, सामाजिक भवन जैसे कई विकास कार्र्यों की दी मंजूरी
– तेंदूपत्ता खरीदी के नगद भुगतान का दिया निर्देश

देवगुड़ी प्रांगण में कदम का पौधा लगाया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दूसरे चरण के तीसरे दिन अबूझमाड़ नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले देवगुड़ी पहुंचकर माता गुड़ी में पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने देवगुड़ी प्रांगण में कदम का पौधा लगाया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गायता (पुजारियों) से चर्चा की और उन्हें उपहार में धोती-कुर्ता भेंट किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पुजारियों ने आदिवासी परंपरा के प्रतीक स्वरूप पागा बांधकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छोटेडोंगर में 18 करोड़ रुपये की लागत से आदिवासी संस्कृति एवं आस्था के केंद्र 104 देवगुडिय़ों एवं 104 घोटुल के जीर्णोेद्धार कार्य का भूमिपूजन भी किया।