25 अक्टूबर से शुरू होगी रायपुर से प्रयागराज के लिए नई फ्लाइट

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। त्योहारी सीजन हवाई यात्रियों के लिए काफी सुकुन भरा रहने वाला है। विमानन कंपनियों ने इसका ध्यान रखते हुए कई स्थानों के लिए फ्लाइट शुरू कर रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने 25 अक्टूबर से रायपुर से प्रयागराज के लिए नई फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की है। रायपुर से प्रयागराज की यह फ्लाइट 25 अक्टूबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगी। रायपुर से प्रयागराज के लिए फ्लाइट शुरू करने की मांग काफी समय से चल रही थी। पहले यह फ्लाइट चल रही थी, लेकिन कोरोना काल में हुए लाकडाउन में फ्लाइट बंद कर दी गई।

रायपुर से प्रयागराज फ्लाइट का समय

फ्लाइट क्रमांक 6ई 7932 रायपुर से प्रयागराज के लिए सुबह नौ बजे उड़ान भरेगी और 10.50 बजे वहां पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई 7933 प्रयागराज से 11.30 बजे उड़ान भरेगी और रायपुर 1.20 बजे पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई 0394 लखनउ से रायपुर के लिए सुबह 6.30 बजे उड़ान भरेगी और 7.55 बजे रायपुर पहुंचेगी। इसके बाद फ्लाइट क्रमांक 6ई 0395 रायपुर से लखनउ के लिए सुबह 8.30 बजे उड़ान भरेगी और 9.55 बजे लखनउ पहुंचेगी। रायपुर से लखनउ फ्लाइट सप्ताह में चार दिन उड़ान भरेगी। इसके साथ ही इंडिगो एयरलाइंस शुक्रवार 16 अक्टूबर से रायपुर से मुंबई के लिए नई फ्लाइट शुरू कर रहा है। यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन उड़ान भरेगी।

बैंगलुरू फ्लाइट का समय मंगलवार को बदला

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट क्रमांक 6ई 0378 बैंगलुरु से रायपुर के लिए सुबह 8.30 बजे उड़ान भरेगी और 10.25 बजे वहां पहुंचेगी। मंगलवार को यह फ्लाइट सुबह 7.30 बजे उड़ान भरेगी। इसके साथ ही फ्लाइट क्रमांक 6ई 0382 रायपुर से बैंगलुरु सुबह 11 बजे उड़ान भरेगी और बैंगलुरु दोपहर 1.30 बजे पहुंचेगी। मंगलवार को यह फ्लाइट सुबह 10 बजे उड़ान भरेगा।