
पूरन मेश्राम/मैनपुर। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व उत्तर उदंती कोर जोन ग्राम अमाड़ के 60 से 70 मजदूरों को 7 महीना बीतने को है वन विभाग के जिम्मेदारों ने छिन्द बूटा कटाई छटाई,साफ सफाई का कार्य कराया गया है जिसका भुगतान लगभग एक लाख से अधिक अभी तक नहीं दिया जा रहा है जिसके कारण मजदूरों में भारी आक्रोश दिखाई दे रही है।
ग्रामीण मजदूर चोवन सिंह, सोपसिंह,हरेश,कामदेव, कुमार साय, राजकुमार, रूपलाल, कृष्णा, प्रीतम, कमलेश ने बताया की वन विभाग के द्वारा कार्य तो करा दिया जाता है लेकिन भुगतान के लिए महीनों दफ्तरों के चक्कर काटना पड़ता है। वाजिब कारणों को वन विभाग के मैदानी अमले के कर्मचारी कहने के लिए भी कतराते हैं।
मजदूरों ने बताया अभी देवी मेला मड़ाई का दौर जारी है जिसके कारण आर्थिक तंगी से हम लोग बेहद परेशान हैं। समय पर मजदूरी मिल जाने से राहत मिलेगी ऐसा सोच रहे हैं लेकिन वन विभाग के द्वारा अभी तक मजदूरी भुगतान नहीं किया जाना समझ से परे लगता है।
जिला के कलेक्टर डीएफओ से तत्काल मजदूरों के रुके हुए लंबित भुगतान को दिलाने की मांग किया है।
इस संबंध में क्या कहते हैं अधिकारी जनप्रतिनिधि
एसडीओ फॉरेस्ट राजेंद्र सोरी, वास्तव में मजदूरों का मजदूरी भुगतान लंबित है सत्यापित कराते हुए तत्काल मजदूरी मिले इस दिशा में पहल की जावेगी।
सरपंच ग्राम पंचायत अमाड़ पुस्तम माँझी,, वन विभाग के द्वारा काम तो कराया जाता है लेकिन मजदूरों के मेहनताना समय पर नहीं दिया जाता जिसके कारण मजदूरों को परेशानी होती है वन विभाग को तत्काल मजदूरी भुगतान कर दिया जाना चाहिए।