पैरावट में लगी आग, मासूम की जलकर मौत

Chhattisgarh Crimes

कोरिया. जिले में बड़ा हादसा हुआ है. जहां घर में रखे पैरावट में आग लगने से मासूम की जलकर मौत हो गई. पूरी घटना सोनहत थाना क्षेत्र के आनंदपुर की है. माचिस से पैरा में आग लगाने की संभावना जताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त मासूम की मां और अन्य घरेलू काम में व्यस्त थे.