खेतों की रोपाई करने ले जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, 20 घायल, दो महिलाओं को किया गया रेफर

Chhattisgarh Crimes

बालोद। छ्त्तीसगढ़ के बालोके डौंडी लोहारा में आज शनिवार सुबह सड़क हादसा हो गया है। बताया जा रहा है इस एक्सीडेंट में 20 लोग घायल हो गए हैं। वहीं घायल 2 महिलाओँ को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह छोटे चार चक्के गाड़ी में डौंडी लोहारा के ग्राम भेड़ी से ग्राम नाहांदा में खेतों की रोपाई करने ले जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन महिलाओं को गंभीर चोट आई है। जहां 2 महिलाओं को रेफर किया गया है। वही लगभग 20 लोगों का उपचार किया जा रहा है।

Chhattisgarh Crimes