अरब सागर में नौसेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, 3 मेम्बर बाल-बाल बचे

Chhattisgarh Crimes

मुंबई। मुंबई से रेग्युलर उड़ान पर निकले भारतीय नौसेना काे एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर की अरब सागर में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। घटना बुधवार सुबह हुई जब नौसेना यह हेलिकॉप्टर पेट्रोलिंग के लिए निकला था। पावर और हाइट की कमी के कारण पायलट ने हेलिकॉप्टर को पानी पर ही उतारा। टेक्निकली इसे डिचिंग कहते हैं, यानी पानी पर इमरजेंसी लैंडिंग करना।

तीनों क्रू मेम्बर हेलिकॉप्टर से बाहर निकल आए, इसके बाद नौसेना ने तुरंत खोज और बचाव ऑपरेशन चलाकर क्रू के तीन सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया।

इस घटना की जानकारी इंडियन नेवी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी। जिसमें लिखा था- मुंबई से नियमित उड़ान पर निकले ALH को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। सेना ने तुरंत ही दूसरे एयरक्राफ्ट को भेजकर क्रू के तीन लोगों को बचाया। इसके बाद नौसेना ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।