पोस्ट आफिस में कार्यरत महिला की पंखे से लटकी मिली लाश

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित भावना नगर में एक महिला की फांसी के फंदे पर झूलती लाश मिली है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि वृंदावन कॉलोनी भावना नगर में 28 वर्षीय प्रियंका सोनी की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली।

महिला रायगढ़ के पोस्ट आफिस में काम करती थी। लॉकडॉउन में रायपुर आई हुई थी। तब से वह यहीं रह रही थी। जानकारी के मुताबिक महिला का पती रवि सोनी आदतन शराबी है। शराब को लेकर अक्सर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ करता था। बीती रात भी दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ था। मृतका का पति कल रात से घर पर नहीं है, उसकी तलाश की जा रही है।