खुद को नक्सली बता कर मछली व्यापारी से 5 लाख नगदी और गहने लूटकर ले गए आरोपी, अपराध दर्ज

Chhattisgarh Crimes

पखांजूर। पखांजूर थाने में एक मछली व्यापारी के साथ नक्सली बनकर आरोपियों द्वारा लूट की शिकायत दर्ज हुई है। आरोपियों ने नक्सली बनकर पीड़ित से 5 लाख रूपए नगद और 2 लाख के गहने लूट लिये है। मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पखांजूर थाना प्रभारी शरद दुबे ने इस मामले में बताया कि कापसी इलाके के पिव्ही नं.122 गांव के मछली व्यापारी विशोजित अधिकारी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 18 अक्टूबर को तीन अज्ञात नकाबपोश व्यक्ति ने उसके घर में घुसे और उसे बंदूख दिखाते हुए उससे पैसे की मांग की। तीनों आरोपी नक्सलियों की वर्दी पहन रखी थी और लाल सलाम के नारे भी लगा रहे थे, और साथ में वाकी टाकी भी रखे हुए थे।

आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी और उसकी पिटाई भी की। जिसके बाद उसके घर से पांच लाख रुपए और दो लाख का सोने के जेवर साथ ले गए। पीड़ित व्यापारी ने डर के कारण इसकी शिकायत पुलिस में नहीं की, लेकिन कुछ दिन बाद 5 नबंवर को आरोपियों ने व्यापारी से फिर से पैसों की मांग की तो उसने 28 नवंबर को थाने पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस द्वारा आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।