
इसके बाद अधिकारी उस कार्य की जांच करेंगे और फिर अपने सामने WBM का कार्य शुरू कराएंगे। इसके बाद इस सड़क को बारिश के मौसम में ऐसे ही छोड़ा जाएगा। जब बारिश का मौसम समाप्त हो जाएगा तो उसके बाद सड़क के ऊपर फाइनल कोट यानि सीलट कोट का कार्य किया जाएगा।
सही से निर्माण नहीं तो होगी ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई
अधिकारियों ने जांच के दौरान स्पष्ट रूप से कहा कि है इस सड़क को पूरी गुणवत्ता के साथ बनाया जाएगा। यदि ठेकेदार ने दोबारा इसके निर्माण में कहीं से भी कोताही बरती और लापरवाही सामने आई तो उसकी एजेंसी को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।
जोन टू के कार्य पालन अभियंता अरविंद शर्मा ने कहा कि उन्होंने ठेकेदार को तीन नोटिस जारी की है। अंतिम नोटिस भी जारी की गई है। उसे तीन दिन के अंदर निर्माण कार्य को सुधार कर पूरा करने के लिए कहा गया है।
300 मीटर की सड़क में हुए जगह जगह गड्ढे
यह सड़क 300 मीटर लंबी और लगभग 6 मीटर चौड़ी है। इतनी छोटी सड़क के निर्माण में ठेकेदार ने सही से बेस वर्क और डामर वर्क नहीं किया। इसके चलते जैसे ही इसके ऊपर से गड़ियां चली तीन दिन के अंदर सड़क में जगह जगह गड्ढे पड़ गए हैं।
भिलाई नगर निगम के जोन 2 अंतर्गत कुरुद हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में बन रही 79 लाख की सड़क कंप्लीट होने से पहले ही उखड़ने लगी है। भास्कर की खबर के बाद निगम की टीम के साथ ही नगरीय प्रशासन विभाग से भी कई अधिकारी गुणवत्ता जांचने मौके पर पहुंचे।
आधिकारियों ने यहां करीब 3-4 घंटे तक सड़क की जांच की। उन्होंने ठेकेदार को भी मौके पर बुलाया। ठेकेदार ने भी गलती मानी की कहीं ना कहीं कुछ खामी हुई है, जिसके चलते सड़क इतनी जल्दी उखड़ गई है। जांच के दौरान जोन 2 कमिश्नर येशा लहरे, ईई अरविंद शर्मा के साथ ही नगरीय प्रशासन विभाग से इंजीनियर हिमांशु देशमुख सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।