उधारी की पटरी पर दौड़ रही है आंगनबाड़ी केन्द्र,भुगतान अटका, अब हड़ताल पर जाने को मजबूर…

Chhattisgarh Crimes

महासमुंद। महिला एवं बाल विकास बागबाहरा परियोजना द्वारा सुखा राशन, लड्डू और महतारी जतन योजना की राशि लंबे समय से भुगतान नहीं किए जाने से छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका कल्याण संघ के पदाधिकारियों ने विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने 10 अगस्त तक भुगतान नहीं होने की स्थिति में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। भुगतान की मांग करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने परियोजना अधिकारी को एक पत्र भी सौंपी है।

महासमुंद जिले में पिछले एक साल से महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र उधारी की पटरी पर दौड़ रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को सुखा राशन के अलावा लड्डू दिया जाता है। इसी तरह महतारी जतन योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को गर्म और पोष्टिक भोजन दिया जाता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यह सभी खाद्यान्न अपने मानदेय की राशि से बाजार से खरीद कर लाते हैं या फिर उधारी लाते हैं।

Chhattisgarh Crimes

लेकिन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 24 मार्च 2020 से नवंबर 2020 तक का सुखा राशन एवं 2 अक्टूबर 2019 में वितरण किया गया लड्डू का भुगतान आज दिनांक तक नहीं किया। इसी प्रकार अक्टूबर 2020 से 2021 महतारी जतन की राशि अबतक नहीं दे पाई है। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की धैर्य पूरी तरह टूट चुकी हैं। और अब हड़ताल पर जाने की तैयारी में है। साथ ही भुगतान नहीं होने पर न्यायालय की शरण में जाने की मन बना चुके हैं।

बागबाहरा ब्लॉक के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सोमवार को महिला एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय पहुंचकर भुगतान संबंधी एक पत्र सौंपी है। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष सरोज चंद्राकर, आरधना सिंधिया, चंद्रिका यादव, भारती साहू, हिरौदी ध्रुव, कमला साहू, कुलेश दीवान, गुलमत ठाकुर, अंबिका साहू, सुनीता साहू, नंदनी साहू उपस्थित थी।