शरीर की कमजोरी दूर करने के अलावा इम्यूनिटी भी बूस्ट करता है स्प्राउट्स, जानें अन्य फायदे

Chhattisgarh Crimes

स्प्राउट्स का नाम तो आपने सुना ही होगा, यहां तक कि कई लोगों ने इसे खाया भी होगा। ये खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है उतना ही ज्यादा ये सेहत के लिए भी लाभकारी होता है। स्प्राउट्स कई चीजों को अंकुरित करके बनता है। इन चीजों में काला चना, साबित हरी मूंग की दाल और कुछ अनाज शामिल हैं। कुछ लोग इसमें ड्राई फ्रूट्स भी डाल देते हैं। ये शरीर के लिए बहुत ज्यादा हेल्दी होता है और इससे सेहत को कई फायदे भी होते हैं। जानिए इसका सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

रोजाना एक कटोरी स्प्राउट्स खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि स्प्राउट्स में जो चीजें होती हैं उसमें विटामिन सी भी होता है। यही विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में सहायता करता है।

शरीर को देता है एनर्जी
अक्सर लोग थका थका सा महसूस करते हैं। अगर आप भी ऐसा महसूस करते हैं तो डाइट में स्प्राउट्स को शामिल करें। स्प्राउट्स में प्रोटीन, मिनरल्स और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है जो कि आपके शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है।

त्वचा रहेगी हेल्दी

स्प्राउट्स का रोजाना सेवन करने से आप अपनी त्वचा को हेल्दी बनाए रख सकते हैं। इसमें कई पोषक तत्व भी होते हैं जो त्वचा से संबंधित कई समस्याओं से बचाने में मदद करता है।

बढ़ेगी आंखों की रोशनी
स्प्राउट्स का सेवन करने से आंखों की रोशनी भी बढ़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें प्रोटीन के अलावा विटामिन ए भी होता है। यही विटामिन ए आंखों की रोशनी को बढ़ाने में कारगर होता है।

पाचन रखना है अच्छा
स्प्राउट्स का सेवन करने से पाचन अच्छा रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें फाइबर होता है। फाइबर पाचन तंत्र को सही तरह से काम करने में मदद करता है।

 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।