पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बड़े भाई अशोक सिंह का निधन

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के बड़े भाई अशोक सिंह का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक अशोक सिंह को कुछ दिन पहले ही तबीयत खराब होने के चलते नई दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अशोक सिंह बैंक के रिटायर अधिकारी थे.