अवाम ए हिन्द ने अर्द्धविक्षिप्तों, दिव्यांगों, मुसाफिरों और जरूरतमंदों को कराया भोजन

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। भूख से किसी व्यक्ति की मौत न हो, इस उपदेश्य को लेकर राजधानी की पंजीकृत सर्वधर्म सामाजिक और जनहित संस्था अवाम ए हिन्द सोशल वेलफेयर कमेटी, रायपुर ने आज शहर के विभिन्न स्थानों में लगभग 300 भूखे और जरूरतमंद व्यक्तियों को नि:शुल्क भरपेट भोजन का वितरण किया।

नियमित रूप से चलने वाले सुपोषण अभियान के तहत, संस्था द्वारा स्थानीय रायपुर रेल्वे स्टेशन परिसर पर प्रवासी मजदूरों तथा दूरदराज स्थानों में जाने वाले मुसाफिरों के अलावा शहर के मुख्य मार्गों, फुटपाथों और श्रमिक बस्तियों में भोजन का वितरण किया गया। संस्था द्वारा संचालित इस कार्य में संस्थापक मोहम्मद सज्जाद खान के मार्गदर्शन में पंडित अनिल शुक्ल, डॉ भीष्म प्रकाश शर्मा, नन्दा रामटेके, राशिद बिलाल, योगेश्वर सिन्हा, दिव्यांश शर्मा, अनमोल जैन, उदय भट्ट तथा अन्य सदस्यों ने अपना सक्रिय योगदान दिया।