बिलासपुर-काचेगुडा के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू

Chhattisgarh Crimesदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन ने यात्रियों की सुविधा के लिए बिलासपुर-काचेगुडा के बीच स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू की है। यह ट्रेन 23 जून से 14 जुलाई तक चार फेरे लगाएगी। बिलासपुर से ट्रेन 23 जून, 30 जून, 7 जुलाई और 14 जुलाई को रवाना होगी।

वापसी में काचेगुडा से 24 जून, 1 जुलाई, 8 जुलाई और 15 जुलाई को चलेगी। ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे। इनमें 5 जनरल, 7 स्लीपर, 2 एसी थ्री टियर और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं। ट्रेन संख्या 08263 बिलासपुर से सुबह 10:05 बजे रवाना होगी।

यह भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, वड्सा और चांदाफोर्ट होते हुए आगे बढ़ेगी। फिर बलहारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिर्याल, रामगुंडम और काजीपेट जंक्शन से होकर गुजरेगी। चरलापल्ली और मुजफ्फरपुर के बाद अंतिम स्टेशन काचेगुडा रात 1:30 बजे पहुंचेगी।

काचेगुडा और बिलासपुर के बीच चलने वाली गाड़ी

  • गाड़ी संख्या 08264 काचेगुडा से​​​​​​​ शाम 4 बजकर 30 मिनट रवाना।
  • मुजफ्फरनगर – 4:43 बजे आगमन, 4:45 प्रस्थान
  • चारलापल्ली – 5:28 बजे, 5:30 पर रवाना
  • काजीपेट – 7:08 बजे, 7:10 पर रवाना
  • रामगुंडम – 8:18 बजे, 8:20 पर रवाना
  • मंचिर्याल – 8:38 बजे, 8:40 पर रवाना
  • सिरपुर कागजनगर – 9:58 बजे, 10:00 बजे रवाना
  • बलहारशाह – 11:45 बजे, 11:55 पर रवाना
  • चांदाफोर्ट – 12:15 बजे, 12:17 पर रवाना
  • वड्सा – 2:30 बजे, 2:35 पर रवाना
  • गोंदिया – 4:15 बजे, 4:25 पर रवाना
  • डोंगरगढ़ – 5:28 बजे, 5:30 पर रवाना
  • राजनांदगांव – 6:05 बजे, 6:07 पर रवाना
  • दुर्ग – 6:50 बजे, 6:55 पर रवाना
  • रायपुर – 7:30 बजे, 7:35 पर रवाना
  • भाटापारा – 8:25 बजे, 8:27 पर रवाना
  • ट्रेन रात 9:35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
Exit mobile version