द्रौपदी मुर्मू की जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न, सीएम भूपेश बघेल ने भी दी बधाई

Chhattisgarh Crimes

रायपुर.  पहली बार किसी आदिवासी और उस पर महिला को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकात्म परिसर से जय स्तंभ तक रैली निकालकर जनता को मिठाइयां बांटी और जय स्तंभ चौक पर आतिशबाजी कर खुशियां मनाई. इतना ही नहीं सीएम भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी है.

द्रौपदी मुर्मू के जीतने के बाद सीएम भूपेश ने ट्वीट करते हुए लिखा, देश की 15वीं राष्ट्रपति चुने जाने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं. विश्वास है कि भारत गणराज्य के संवैधानिक संरक्षक के रूप में आपके हाथों में देश के नागरिकों के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का गौरवशाली इतिहास सुरक्षित रहेगा.

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा आज खुशी का क्षण है कि अनुसूचित जाति और ग्रामीण परिवेश से आई महिला राष्ट्रपति पद को सुशोभित करेगी. उन्होंने नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश के अंतिम पायदान पर खड़े वर्ग से आई महिला का चयन करना उस वर्ग को लोकतंत्र में विश्वास जगाता है. उन्होंने कहा सभी राजनीतिक दलों ने, समाज के सभी वर्गों ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति पद पर विशाल बहुमत से जीत दिलाया है.

साथ ही पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा मुर्मूजी का राष्ट्रपति बनना देश के आम जन का प्रतिनिधित्व करना है. उन्होंने कहा देश जे लोगो ने आज दलों की सीमाओं से ऊपर उठकर मुर्मू जी का समर्थन किया है. जिलाध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा छत्तीसगढ़ की बहुसंख्यक आबादी आदिवासी है आज मुर्मू जी का राष्ट्रपति बनना देश के साथ साथ छत्तीसगढ़ की जनता का सम्मान है.

जय स्तंभ चौक में भाजपा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकुमार साय, भाजपा विधायक अजय चंद्राकर, नारायण चंदेल, सौरव सिंह, ननकीराम कंवर, पुन्नूलाल मोहिले, रजनीश सिंह, अशोक बजाज, छगन मूंदड़ा,सुभाष तिवारी,अशोक पांडेय, वर्धमान पुराना जिला महामंत्री ओमकार बैस, अंजय शुक्ला, अनुराग अग्रवाल, पुष्पेन्द्र उपाध्याय,बजरंग खंडेलवाल , ललित जैसिंघ, मनीषा चंद्राकर ,जिला मंत्री मुरली शर्मा, गोपी साहू, राजीव मिश्रा, खेम सेन, अकबर अली, राजेश पांडेय, सावित्री जगत, ज्ञानचंद चैधरी, सुनील चौधरी, सीमा संतोष साहू,गोविंदा गुप्ता, गज्जू साहू ,महादेव नायक , वंदना राठौर ,मंजुल श्रीवास्तव, महेश शर्मा, प्रीतम ठाकुर, ओमप्रकाश साहू, जितेंद्र धुरंधर, रविंद्र सिंह ,,जसपाल सिंग रंधावा ने जनता में मिठाइयां बांटी.