खाद्य सामग्री तैयार करने वाली फैक्ट्री में ब्लॉस्ट, 13 मजदूर झुलसे

Chhattisgarh Crimes

छिंदवाड़ा। पांढूर्ना की एक फैक्ट्री में शुक्रवार की शाम हुए ब्लास्ट में 13 मजदूर बुरी तरह से झुलस गए हैं। सभी घायल मजदूरों को इलाज के लिए महाराष्ट्र के नागपुर ले जाया गया। घटना शाम तकरीबन साढ़े 5 बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद से फैक्ट्री में अफरा तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में हुआ धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज सुनकर आस-पास की फैक्ट्रियों से भी लोग बाहर निकलकर आ गए। घटना की जैसे ही जानकारी मिली वैसे ही पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

f

जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक पांढुर्ना में ड्रायटेक फैक्ट्री में केमिकल ब्लॉस्ट के बाद निकले गर्म द्रव्य से 13 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। जिसमें कि कई मजदूरों के 100 प्रतिशत तक झुलसने की जानकारी सामने आ रही है। सभी मजदूरों को गम्भीर हालत में एम्बुलेंस से नागपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्रायटेक फैक्ट्री में सब्जी के खाद्य पदार्थ और पाउडर तैयार किए जाते हैं।