सिमगा ओवरब्रिज के नीचे मोड़ पर यात्री बस पलटी, 25 यात्री घायल

Chhattisgarh Crimes

रायपुर। रायपुर के पास सिमगा-भाटापारा मार्ग पर बिलासपुर से आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में बैठे कई यात्रियों ने गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि बस में 30-35 यात्री सवार थे।

पुलिस ने बताया कि सिमगा ओवरब्रिज के नीचे मोड़ पर बस को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसके चलते बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह घटना सुबह 7.30 बजे की है। बस पलटते ही कोमराम मच गया। बस में सवार यात्री कांच तोड़कर जैसे-तैसे बाहर निकले। वहीं बस पलटने से बस चालक और हेल्पर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहीं बस में सवार 20-25 यात्रियों को भी चोटें आई हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि बस बिलासपुर से आ रही थी। सुबह 7.30 बजे सिमगा ओवरब्रिज के पास मोड पर एक ट्रक की टक्कर लगने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 30-35 यात्री सवार थे, जिसमें से 25 यात्रियों को चोटें आईं हैं।