चंद्राकर ने मुख्यमंत्री के बयान पर किया कटाक्ष, कहा- ‘बजरंगी अगर गुंडे हैं तो क्या NSUI राष्ट्र भक्त हैं’

Chhattisgarh Crimes

भिलाई। भगवा रंग को लेकर उठे विवाद पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान का पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि भगवा रंग को लेकर भूपेश बघेल का अध्ययन कम है। अगर बजरंगी उनकी नजर में गुंडे हैं तो क्या एनएसयूआई राष्ट्र भक्त है।

भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन अजय चंद्राकर इन दिनों दुर्ग जिले के दौरे पर हैं। वो कांग्रेस भगाव छत्तीसगढ़ बचाव कार्यक्रम के तहत सोमवार को भिलाई पहुंचे थे। यहां भास्कर से विशेष बातचीत में उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा भगवा रंग को लेकर दिए बयान का कटाक्ष किया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जी कुछ भी बोलते हैं। उनके बोलने से हमारे विचार और आंदोलन में कोई फर्क नहीं पड़ता है। केसरिया के बारे में उनका अध्ययन नहीं है। ज्यादा नहीं तो आज का भास्कर एक्सप्लेनर ही पढ़ लें। उसमें भगवा रंग सहित केसरिया, लाल, हरा, नीला और पीला क्या है उसको जानने के लिए पूरी बात लिखीं हैं।

अजय चंद्राकर ने कहा भगवा रंग जो लोग धारण करते हैं वो राष्ट्र की संस्कृति को प्रेम करते हैं। जो कांग्रेस के लोग हैं, वो त्याग और बलिदान की संस्कृति को नहीं समझते हैं। उनकी नजर में त्याग और बलिदान का एक ही अर्थ है। उनकी नजर में नेहरू खानदान या गांधी परिवार की चरण भक्ति और चरण सेवा करके शरणागत रहना बराबर भारत माता है। ऐसे लोगों से इससे बड़ी टिप्पणी की अपेक्षा नहीं की जा सकती।