मुंबई एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन क्रैश; बारिश के चलते रनवे पर फिसला, दो हिस्सों में टूटा और लग गई आग, हादसे में 3 लोग घायल

Chhattisgarh Crimes

मुंबई। विशाखापट्टनम से मुंबई आ रहा VSR वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट यहां रनवे 27 पर फिसल गया। मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते विजिबिलिटी 700 मीटर रह गई है। इसी वजह से यह घटना हुई।

मुंबई एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे पर क्रैश हो गया। दरअसल, प्लेन रनवे पर बारिश के चलते फिसल गया था। इसके बाद वह दो हिस्सों में टूट गया और उसमें आग लग गई।

मामले की जानकारी मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। प्लेन में 6 पैसेंजर्स और 2 क्रू मेंबर सवार थे। जिनमें से 3 लोग घायल हुए हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने बताया कि विशाखापट्टनम से मुंबई आ रहा VSR वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट यहां रनवे 27 पर फिसल गया। मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते विजिबिलिटी 700 मीटर रह गई है। इसी वजह से यह घटना हुई।

विशाखापट्टनम से मुंबई आ रहा VSR वेंचर्स लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट यहां रनवे 27 पर फिसल गया। मुंबई में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते विजिबिलिटी 700 मीटर रह गई है। इसी वजह से यह घटना हुई। - Dainik Bhaskar