6 अगस्त, गुरुवार को कुंभ राशि वालों की पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है

Chhattisgarh Crimes6 अगस्त, गुरुवार को कुंभ राशि वालों की पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी में प्रमोशन, वेतन वृद्धि या नया अवसर मिलने के योग हैं। धनु राशि के लोगों को नई नौकरी और बिजनेस में निवेश के अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। मकर राशि वालों को बड़ी जिम्मेदारी मिलने और कारोबारी फायदा बढ़ने के संकेत हैं।

कर्क राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। वृषभ राशि वालों का लंबा प्रोजेक्ट पूरा होने के करीब रहेगा। सिंह राशि के लोगों को कार्यस्थल की बढ़ती प्रतिस्पर्धा संभालनी होगी। तुला राशि वाले विवाद से दूर रहें। वृश्चिक राशि के लोग उलझन में जल्दबाजी से फैसला न लें।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

Chhattisgarh Crimes

मेष – क्वीन ऑफ वांड्स दिन संतुलित रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने से खुशी मिलेगी। नए लोगों से संपर्क बढ़ाने की कोशिश करेंगे। अपने विचार खुलकर साझा करने से मन हल्का रहेगा। आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच दिन को बेहतर बनाएंगे। आपकी रचनात्मकता और उत्साह दूसरे लोगों को प्रभावित करेंगे।

करियर – अपनी रचनात्मक सोच से लोगों को प्रभावित करेंगे। नेतृत्व करने की क्षमता सामने आएगी। टीम के साथ अच्छा तालमेल रखने से बड़ी सफलता मिल सकती है। अपनी योजनाएं सीनियर अधिकारियों को सही तरीके से समझाएं। लंबे समय की कोई योजना आगे चलकर फायदेमंद होगी। लव – प्रेम संबंध में उत्साह और खुशी रहेगी। पार्टनर के साथ समय बिताने से रिश्ता मजबूत होगा। किसी को प्रपोज करने या मन की बात कहने के लिए दिन अच्छा है। भावनाएं खुलकर जाहिर करें। हेल्थ – मांसपेशियों में खिंचाव या पीठ दर्द हो सकता है। भारी वजन उठाने से बचें। हल्की स्ट्रेचिंग करें और पर्याप्त पानी पिएं। फल और हरी सब्जियां भोजन में शामिल करें। लकी कलर – ब्लॉसम पिंक, लकी नंबर – 6

Chhattisgarh Crimes

वृष – व्हील ऑफ फॉर्च्यून मन में नया उत्साह रहेगा। अपने विचार खुलकर रखेंगे और नए विषयों को जानने की इच्छा होगी। किसी खास व्यक्ति से हुई बातचीत जीवन को नई दिशा दे सकती है। पुराने अनुभव और नए विचारों के बीच संतुलन बनाएं। परिवार और दोस्तों से खुलकर बातचीत करने से रिश्ते मजबूत होंगे।

करियर – प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। सहकर्मियों और अधिकारी के साथ अच्छा तालमेल रहने से काम आसान होगा। मेहनत और प्रतिभा की तारीफ होगी। लंबे समय से चल रहा प्रोजेक्ट सफलता के करीब पहुंच सकता है। लव – प्रेम जीवन में खुशी और स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव और आपसी समझ बढ़ेगी। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। रोमांटिक यात्रा की योजना रिश्ते में ताजगी लाएगी। हेल्थ – योग और एक्सरसाइज को दिनचर्या में शामिल करें। पीठ दर्द, सर्दी या अपच की परेशानी को नजरअंदाज न करें। पौष्टिक भोजन लें और नींद पूरी करें। लकी कलर – वार्म येलो, लकी नंबर – 3

Chhattisgarh Crimes

मिथुन – पेज ऑफ स्वॉर्ड्स मन में कई नए विचार आएंगे। मुश्किल कामों को चुनौती की तरह लेकर आगे बढ़ेंगे। नए तरीके से सोचना फायदेमंद होगा। परिवार और दोस्तों से खुली बातचीत होने से संबंध बेहतर होंगे। कोई नई जानकारी आगे आपके काम आ सकती है। खुद को सही कामों में व्यस्त रखें।

करियर – नए विचार सफलता की दिशा में ले जाएंगे। आपकी योजनाएं असरदार साबित हो सकती हैं। सहकर्मियों से साफ बातचीत करें और सीनियर अधिकारियों की सलाह लें। अपनी रणनीति और मुख्य लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें। लव – प्रेम संबंध में स्थिति साफ होगी। पार्टनर से खुलकर बातचीत करने पर पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। नया रिश्ता शुरू होने के संकेत हैं, लेकिन सामने वाले व्यक्ति को समझने के बाद ही आगे बढ़ें। हेल्थ – दिनचर्या में अच्छा बदलाव करें। गैर जरूरी तनाव से बचें। सुबह योग, ध्यान या हल्की सैर करना फायदेमंद रहेगा। लकी कलर – मौव, लकी नंबर – 2

Chhattisgarh Crimes

कर्क – नाइन ऑफ पेंटाकल्स आज सुख-सुविधा और आर्थिक स्थिरता बढ़ सकती है। लंबे समय से किए गए संघर्ष का अच्छा नतीजा मिलेगा। लोग आपके आत्मविश्वास की तारीफ करेंगे। लक्ष्य की दिशा में सही कदम बढ़ाएंगे। अपनी उपलब्धियों का आनंद लेने का मौका मिलेगा। निजी विकास और आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा है।

करियर – मेहनत के अच्छे नतीजे सामने आएंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता मिल सकती है। अपने फैसले खुद लेने और जिम्मेदारी संभालने से बड़ी उपलब्धि मिलेगी। लव – प्रेम जीवन में संतुलन रहेगा। पार्टनर के प्रति विश्वास और साथ देने की भावना बढ़ेगी। पुरानी बातचीत से संबंध मजबूत होगा। मन में छिपी भावनाएं खुलकर कहने से रिश्ता बेहतर बनेगा। हेल्थ – शारीरिक ऊर्जा अच्छी रहेगी। दिनचर्या में एक्सरसाइज और सक्रियता बनाए रखें। मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन करें। लकी कलर – ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर – 5

Chhattisgarh Crimes

सिंह – सेवन ऑफ वांड्स अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखने के लिए मेहनत करनी होगी। फैसलों पर भरोसा रखें और आलोचनाओं से घबराएं नहीं। चुनौतियां आपकी क्षमता को और बेहतर बनाएंगी। दूसरे लोगों के दबाव में अपनी सही दिशा न बदलें।

करियर – कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। अपने काम और प्रतिभा को अच्छे तरीके से सामने रखें। रुकावट आने पर आत्मविश्वास न खोएं। लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखें और नकारात्मक बातों से प्रभावित न हों। लव – प्रेम संबंध में छोटे मतभेद हो सकते हैं। पार्टनर के साथ मिलकर समस्या का समाधान निकालें। शांत बातचीत से गलतफहमी दूर होगी और रिश्ता सामान्य बना रहेगा। हेल्थ – सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन काम का तनाव बढ़ सकता है। पर्याप्त आराम करें और कुछ समय शांति से बिताएं। लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 1

Chhattisgarh Crimes

कन्या – ऐट ऑफ कप्स आज किसी पुराने या असंतोष देने वाले हालात से आगे बढ़ने का फैसला कर सकते हैं। खुद से ईमानदारी से सवाल करें और समझें कि आपके लिए सही रास्ता कौन सा है। मन की पुरानी परेशानी कम होगी। नए अवसरों को स्वीकार करने के लिए तैयार रहें।

करियर – पुराने काम या प्रोजेक्ट से संतुष्टि नहीं मिल रही है, तो नए विकल्प तलाशेंगे। अपने हुनर और क्षमता को दोबारा समझें। बदलाव के लिए समय अच्छा है, लेकिन फैसला पूरी जानकारी लेने के बाद करें। नया अवसर तरक्की में मदद कर सकता है। लव – प्रेम जीवन की पुरानी समस्या सुलझ सकती है। पार्टनर से ईमानदारी से बात करें। रिश्ते को आगे बढ़ाने या उसमें बदलाव करने का महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। सकारात्मक कोशिश से संबंध बेहतर होगा। हेल्थ – नियमित ध्यान, योग और पैदल चलना मानसिक शांति देगा। शरीर और मन पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4

Chhattisgarh Crimes

तुला – फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स कोई विवाद या प्रतिस्पर्धा चिंता बढ़ा सकती है। समझदारी से फैसला लें और गैर जरूरी झगड़ों से दूरी रखें। अपनी ऊर्जा सही काम में लगाएं। हर बहस जीतने के बजाय मानसिक शांति बनाए रखना ज्यादा जरूरी होगा।

करियर – कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। सहकर्मी से गैर जरूरी विवाद आपके काम और तरक्की को प्रभावित कर सकता है। नई चुनौती को आत्मविश्वास और समझदारी से हल करें। काम पूरा करने के लिए सही तरीका अपनाएं। लव – छोटी गलतफहमी के कारण रिश्ते में तनाव हो सकता है। पार्टनर से खुले मन से बात करें। छोटे मुद्दों पर जिद करने के बजाय बीच का रास्ता निकालें। इससे रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। हेल्थ – काम की जरूरत से ज्यादा चिंता न करें। पूरी नींद लें और आराम के लिए समय निकालें। हल्की शारीरिक गतिविधि भी जरूरी होगी। लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 8

Chhattisgarh Crimes

वृश्चिक – टू ऑफ स्वॉर्ड्स महत्वपूर्ण फैसला लेने में उलझन हो सकती है। दो विकल्पों में से एक चुनना मुश्किल लगेगा। शांत होकर स्थिति पर विचार करें। भावनाओं में बहकर या किसी के दबाव में अगला कदम न उठाएं। पुराना उलझा मामला धैर्य से सुलझ सकता है।

करियर – नया अवसर चुनने या महत्वपूर्ण फैसला लेने की स्थिति बनेगी। जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। सभी फायदे और नुकसान समझने के बाद निर्णय लें। आत्मविश्वास रखें, लेकिन जरूरी जानकारी की जांच भी करें। लव – रिश्ते में किसी विषय को लेकर असमंजस या मतभेद हो सकता है। पार्टनर से शांत और साफ बातचीत करें। समस्या का समाधान आरोप लगाने के बजाय समझदारी से खोजें। हेल्थ – सिरदर्द, नींद की कमी या पाचन की परेशानी हो सकती है। आराम करें और हल्का भोजन लें। परेशानी लगातार बनी रहे, तो डॉक्टर की सलाह लें। लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 9

Chhattisgarh Crimes

धनु – ऐस ऑफ पेंटाकल्स आज नए अवसर सामने आएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। नई योजना या प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए समय अच्छा है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और लक्ष्य हासिल करने का उत्साह रहेगा। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

करियर – नई नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस में निवेश या विस्तार के विकल्प सामने आएंगे। किसी भी निवेश से पहले पूरी जानकारी जरूर लें। अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। लगातार मेहनत करने से ऑफिस में आपकी स्थिति मजबूत होगी। लव – प्रेम संबंध में स्थिरता और खुशी रहेगी। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। सिंगल लोगों की नए रिश्ते की तलाश पूरी हो सकती है। रिश्ते में साफ और ईमानदार बातचीत रखें। हेल्थ – ऊर्जा और ताजगी महसूस होगी। पर्याप्त नींद लें और हल्का-पौष्टिक भोजन करें। पाचन सही रखने के लिए नियमित एक्सरसाइज करें। लकी कलर – लैवेंडर, लकी नंबर – 3

Chhattisgarh Crimes

मकर – किंग ऑफ वांड्स आज नेतृत्व करने और तेजी से फैसला लेने की क्षमता सामने आएगी। भविष्य को लेकर बड़ी योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी मौजूदगी मजबूत होगी। दूसरे लोग भी आपके आत्मविश्वास और सोच से प्रेरित होंगे। अपनी योजनाओं को व्यवस्थित तरीके से लागू करें।

करियर – नई और बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। नेतृत्व क्षमता की तारीफ होगी। टीम को सही दिशा देने में सफल रहेंगे। बिजनेस में बेहतर रणनीति अपनाने से बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। जल्दबाजी के बजाय योजना बनाकर आगे बढ़ें। लव – प्रेम संबंध में गर्मजोशी बढ़ेगी। पार्टनर आपकी बात और भावनाओं को समझेगा। अविवाहित लोग किसी व्यक्ति से प्रभावित हो सकते हैं। मन की बात खुलकर कहने के लिए समय अच्छा है। हेल्थ – पीठ दर्द और थकान हो सकती है। भारी काम के बीच आराम करें। संतुलित भोजन लें और नींद पूरी करें। लकी कलर – मैरून, लकी नंबर – 9

Chhattisgarh Crimes

कुंभ – नाइन ऑफ कप्स लंबे समय से मन में चल रही कोई इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ खुशी का समय बीतेगा। पुरानी उलझन का समाधान मिलेगा और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आत्मविश्वास और नई उम्मीद बढ़ेगी।

करियर – बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे होंगे और मेहनत की तारीफ होगी। प्रमोशन या वेतन वृद्धि की खबर मिल सकती है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने के संकेत हैं। अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता खुलकर दिखाएं। लव – प्रेम जीवन में खुशी और सकारात्मकता रहेगी। पार्टनर के साथ बातचीत से आपसी समझ बढ़ेगी। नए रिश्ते की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। पति-पत्नी खास समय बिताएंगे। छोटी यात्रा या सरप्राइज रिश्ते में उत्साह बढ़ाएगा। हेल्थ – अपच की समस्या हो सकती है। तला-भुना और भारी भोजन कम करें। पानी और दूसरे तरल पदार्थ पर्याप्त मात्रा में लें। मानसिक थकान कम करने के लिए ध्यान करें। लकी कलर – रॉयल ब्लू, लकी नंबर – 4

Chhattisgarh Crimes

मीन – फोर ऑफ पेंटाकल्स आज समय, पैसा और संपत्ति को लेकर सावधानी रखेंगे। पुराने निवेश से फायदा मिलने के संकेत हैं। आर्थिक साधनों को व्यवस्थित करना फायदेमंद रहेगा। जरूरत से ज्यादा सुरक्षा या चीजों को पकड़कर रखने की आदत से बचें। अपनी उपलब्धियों और खुशी को परिवार के साथ साझा करें।

करियर – नई योजना को फिलहाल गोपनीय रखकर उस पर शांति से काम कर सकते हैं। अपनी प्रतिभा और हुनर को बेहतर बनाएं। सहकर्मियों से साफ बातचीत और सहयोग बनाए रखें। बड़े आर्थिक फैसले से पहले सभी पहलुओं पर विचार करें। लव – पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पुरानी चिंता बातचीत से दूर होगी। सिंगल लोग नए रिश्ते के लिए तैयार हो सकते हैं। मन की सच्ची बात खुलकर कहने से रिश्ता मजबूत होगा। हेल्थ – पीठ, जोड़ों या पुराने दर्द का ध्यान रखें। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। हल्का और संतुलित भोजन करें। लकी कलर – कैरेमल, लकी नंबर – 7