छत्तीसगढ़ में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि बिलासपुर जिले में कुछ जगह भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।
अगले 2 दिन कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन तक मध्यम से भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।
प्रदेश में 1 जून से अब तक सामान्य से 5% कम बारिश हुई है, जिसे मौसम विभाग ने सामान्य श्रेणी में रखा है।