बीजापुर में पूर्व कांग्रेस नेता अजय सिंह ने झीरम घाटी हत्याकांड की साजिश का सच सामने लाने की मांग की

Chhattisgarh Crimesबीजापुर में पूर्व कांग्रेस नेता अजय सिंह ने झीरम घाटी हत्याकांड की साजिश का सच सामने लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि घटना को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। अब देवा के कथित तौर पर शामिल होने की बात सामने आने के बाद सरकार को पूरा मामला साफ करना चाहिए।

पूर्व कांग्रेस नेता और युवा आयोग के सदस्य रहे अजय सिंह ने खुद को झीरम कांड का पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शी बताया। उन्होंने कहा कि अगर सरकार सच में इस कांड की साजिश जानना चाहती है तो देवा समेत सभी मुख्य आरोपियों का नार्को टेस्ट कराया जाए। इससे पता चल सकेगा कि घटना के पीछे कोई साजिश थी या नहीं।

देवा समेत आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की मांग

अजय सिंह ने सरकार से देवा और दूसरे आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ पूरा चालान पेश किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी पूछा कि झीरम कांड से जुड़े मामलों में कितने लोग आरोपी हैं, कितने के खिलाफ वारंट जारी हुए और किन मामलों को वापस लिया गया है। सरकार को इसका पूरा ब्यौरा सार्वजनिक करना चाहिए।

Exit mobile version