शनिवार, 19 सितंबर को कई राशियों के लिए करियर और पैसों से जुड़े अच्छे संकेत हैं। मेष राशि वालों को नया प्रोजेक्ट या प्रमोशन का मौका मिल सकता है। वृष राशि के लोगों को इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन में फायदा होगा।
सिंह राशि वालों को अच्छे प्रोजेक्ट के साथ प्रमोशन या सम्मान मिलने के योग हैं। कन्या राशि के लोगों को नई जिम्मेदारी या भूमिका मिल सकती है। मकर राशि वालों को नए प्रोजेक्ट और क्लाइंट मिलने के संकेत हैं। मीन राशि के लोगों को काम में सफलता के साथ प्रमोशन या सम्मान मिल सकता है।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – फोर ऑफ वॉन्ड्स आज ऊर्जा और नई शुरुआत वाला दिन रहेगा। परिवार में किसी नए विचार या योजना को मंजूरी मिल सकती है। घर के माहौल में नई ऊर्जा और सक्रियता रहेगी। पैसों के मामले में छोटा निवेश या छोटा बिजनेस फायदा दे सकता है। सकारात्मक सोच और हिम्मत से उठाया गया कदम परिवार और आर्थिक स्थिति दोनों के लिए फायदेमंद रहेगा।
करियर- कार्यक्षेत्र में नए प्रोजेक्ट और क्रिएटिव मौके मिल सकते हैं। फ्रीलांसर, आर्टिस्ट और कॉमर्स से जुड़े लोगों को नए क्लाइंट या बिजनेस के अवसर मिलेंगे। मैनेजमेंट और टेक्निकल क्षेत्र में नई जिम्मेदारी या प्रमोशन का मौका मिल सकता है। लव- प्रेम संबंधों में उत्साह और नई शुरुआत होगी। पार्टनर के साथ अच्छी बातचीत और छोटा सरप्राइज रिश्ता मजबूत करेगा। सिंगल लोगों की किसी नए व्यक्ति से दोस्ती या आकर्षण बढ़ सकता है। रिश्ते में स्थिरता और उत्साह दोनों बने रहेंगे। हेल्थ- ऊर्जा अच्छी रहेगी। हल्का व्यायाम और पौष्टिक भोजन शरीर को मजबूत रखेगा। पेट और पाचन का खास ध्यान रखें। लकी कलर- मैरून, लकी नंबर- 9

वृष – टू ऑफ वॉन्ड्स आज नए विकल्पों और योजनाओं पर विचार करेंगे। परिवार में किसी नए फैसले पर चर्चा हो सकती है। बच्चों में सीखने की उत्सुकता रहेगी। घर की व्यवस्था में कुछ बदलाव करने का मन होगा। निवेश और बचत को लेकर सोच-विचार फायदेमंद रहेगा। नई उम्मीदों के साथ दिन आगे बढ़ेगा।
करियर- फ्रीलांसर को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। कॉमर्स से जुड़े किसी काम का नतीजा सकारात्मक रहेगा। मैनेजमेंट और टेक्निकल क्षेत्र के लोगों को नई स्ट्रैटेजी अपनानी पड़ सकती है। वरिष्ठों से साफ बातचीत जरूरी रहेगी। इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन में आपकी सोच प्रभाव डालेगी। प्रमोशन या सम्मान मिलने की संभावना है। लव- पार्टनर के साथ बातचीत से आपसी समझ बढ़ेगी। सिंगल लोगों को किसी परिचय या सामाजिक कार्यक्रम में नया मौका मिल सकता है। छोटी बातों को नजरअंदाज करने से रिश्ता बेहतर रहेगा। सोच-समझकर उठाया गया कदम प्रेम में भरोसा मजबूत करेगा। हेल्थ- मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज फायदेमंद रहेंगी। हल्का भोजन करें और नींद पूरी लें। वॉक या स्ट्रेचिंग शरीर को एक्टिव रखेगी। लकी कलर- ब्लैक, लकी नंबर- 8

मिथुन – जस्टिस आज सतर्क और धैर्य से रहने की जरूरत है। परिवार में किसी जिम्मेदारी या चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में अचानक खर्च सामने आ सकता है। किसी निवेश पर भी विचार होगा। समझदारी से काम करेंगे तो मुश्किल स्थिति भी संभाल लेंगे।
करियर- मेडिकल क्षेत्र के लोगों को कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। फ्रीलांसर को नए प्रोजेक्ट में चुनौतियां मिलेंगी। मैनेजमेंट और कॉमर्स से जुड़े लोग संयम से काम करें। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। लव- पार्टनर के साथ किसी बात पर मतभेद या उलझन हो सकती है। सिंगल लोग नए परिचय को लेकर सतर्क रहेंगे। पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। धैर्य और साफ बातचीत से रिश्ते में स्थिरता आएगी। हेल्थ- हल्की थकान, पीठ या कंधों में दर्द हो सकता है। पर्याप्त आराम करें। हल्की वॉक और स्ट्रेचिंग फायदेमंद रहेगी। मेडिटेशन तनाव कम करेगा। लकी कलर- चॉकलेट ब्राउन, लकी नंबर- 7

कर्क – नाइन ऑफ वॉन्ड्स आज संतुलन बनाकर फैसला लेने का दिन है। परिवार में किसी पुराने विवाद या जरूरी फैसले पर बात हो सकती है। निवेश या खर्च करते समय सोच-समझकर कदम उठाएं। पुरानी असहमति का समाधान मिल सकता है। धैर्य से काम लेने पर घर का माहौल बेहतर रहेगा।
करियर- लॉ फील्ड से जुड़े लोग किसी केस या महत्वपूर्ण फैसले पर फोकस करेंगे। मैनेजमेंट और कॉमर्स में संतुलन बनाकर काम करना फायदेमंद रहेगा। फ्रीलांसर को किसी क्लाइंट के साथ अच्छी डील मिल सकती है। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। लव- पार्टनर के साथ किसी मामले में समझ बढ़ेगी। पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। सिंगल लोगों को किसी नए परिचय में धीरे-धीरे आगे बढ़ना चाहिए। साफ बातचीत रिश्ते को मजबूत बनाएगी। हेल्थ- मानसिक तनाव कम रखने की कोशिश करें। हल्की थकान या सिरदर्द हो सकता है। पर्याप्त आराम और हल्की वॉक फायदेमंद रहेगी। लकी कलर- मिंट ग्रीन, लकी नंबर- 5

सिंह – नाइन ऑफ पेंटाकल्स आज आपकी मेहनत और व्यक्तिगत प्रयासों की तारीफ होगी। बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर के कामों में भी प्रगति महसूस होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पुराने निवेश या प्रॉपर्टी से फायदा मिल सकता है। मेहनत और आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी।
करियर- कॉमर्स क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। फ्रीलांसर अपनी स्किल से अच्छे प्रोजेक्ट हासिल करेंगे। मैनेजमेंट और लॉ से जुड़े लोग अपने फैसलों में सफल रहेंगे। प्रमोशन या सम्मान मिलने की संभावना है। टेक्निकल क्षेत्र में नया काम सफल रहेगा। लव- पार्टनर के साथ साझा प्लान और अच्छी बातचीत रिश्ता मजबूत करेगी। सिंगल लोग किसी नए परिचय में आत्मविश्वास दिखाएंगे। पुरानी गलतफहमियां दूर हो सकती हैं। परिवार और दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। हेल्थ- हल्की थकान हो सकती है, लेकिन ऊर्जा जल्दी वापस आएगी। मेडिटेशन, वॉक और स्ट्रेचिंग फायदेमंद रहेंगी। लकी कलर- मैजेंटा, लकी नंबर- 9

कन्या – पेज ऑफ वॉन्ड्स आज उत्साह और नई शुरुआत वाला दिन रहेगा। परिवार में किसी नई योजना या प्रयास को सहयोग मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों की सलाह सही फैसला लेने में मदद करेगी। आर्थिक मामलों में नए मौके और निवेश की संभावना है। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा।
करियर- टेक्निकल क्षेत्र के लोग किसी नए प्रोजेक्ट में शामिल हो सकते हैं। फ्रीलांसर को नए क्लाइंट और अवसर मिलेंगे। मैनेजमेंट और कॉमर्स से जुड़े नए काम चुनौतीपूर्ण लेकिन फायदेमंद रहेंगे। प्रमोशन या नई भूमिका मिलने के संकेत हैं। अपनी स्किल दिखाने का मौका मिलेगा। लव- प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा आएगी। पार्टनर के साथ कोई प्लान या छोटा सरप्राइज रिश्ता मजबूत करेगा। सिंगल लोगों को नया आकर्षण मिल सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। हेल्थ- योग और स्ट्रेचिंग फायदेमंद रहेगी। पर्याप्त पानी पिएं। हल्की वॉक या आउटडोर एक्टिविटी मन और शरीर को बेहतर रखेगी। लकी कलर- स्काई ब्लू, लकी नंबर- 3

तुला – सेवन ऑफ पेंटाकल्स आज धैर्य रखने और अपने काम की प्रगति देखने का दिन है। परिवार की किसी योजना का असर धीरे-धीरे दिखाई देगा। घर के कामों में भी धीरे लेकिन लगातार सुधार होगा। निवेश और बचत पर ध्यान देना जरूरी है। थोड़ा तनाव रहेगा, लेकिन लगातार प्रयास से स्थिति मजबूत होगी।
करियर- काम में धैर्य और निरंतरता जरूरी रहेगी। कॉमर्स से जुड़े लोग निवेश या नए प्रोजेक्ट का दोबारा आकलन करेंगे। फ्रीलांसर को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। मैनेजमेंट और टेक्निकल क्षेत्र के लोगों को अपने काम की दिशा साफ नजर आएगी। प्रमोशन या तारीफ मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। लव- पार्टनर के साथ समझदारी से बात करें। सिंगल लोगों को किसी पुराने दोस्त से भावनात्मक जुड़ाव महसूस हो सकता है। छोटी गलतफहमियां दूर होंगी। धैर्य रिश्ते को मजबूत करेगा। हेल्थ- सेहत सामान्य रहेगी। हल्की थकान हो सकती है, लेकिन आराम और संतुलित भोजन से ऊर्जा बनी रहेगी। वॉक और मेडिटेशन फायदेमंद रहेंगे। लकी कलर- पेस्टल पिंक, लकी नंबर- 6

वृश्चिक – व्हील ऑफ फॉर्च्यून आज घर और काम के बीच अच्छा तालमेल बना पाएंगे। घर में कोई तनाव चल रहा था तो स्थिति शांत हो सकती है। दो अलग-अलग विचारों को मिलाकर नया रास्ता निकालेंगे। आपका धैर्य मुश्किल स्थिति को आसानी से संभालने में मदद करेगा।
करियर- फार्मेसी और केमिस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। किसी नए औषधीय फॉर्मूले या रिसर्च में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में दो विभागों के बीच चल रही परेशानी को समझदारी से सुलझा सकते हैं। काम का दबाव रहेगा, लेकिन लक्ष्य हासिल कर लेंगे। लव- अलग स्वभाव वाले लोगों के बीच भी अच्छा तालमेल बनेगा। पार्टनर की पसंद और सोच को बेहतर समझ पाएंगे। पुरानी शिकायतें छोड़कर आगे बढ़ना रिश्ते के लिए अच्छा रहेगा। सिंगल लोगों को बिल्कुल अलग स्वभाव के व्यक्ति की ओर आकर्षण हो सकता है। हेल्थ- शरीर में पानी की कमी न होने दें। पर्याप्त पानी और तरल पदार्थ लें। खानपान संतुलित रखें। लकी कलर- मस्टर्ड येलो, लकी नंबर- 3

धनु – द चारियट आज दिन एक्टिव और फैसले लेने वाला रहेगा। परिवार में अचानक यात्रा या किसी योजना पर काम हो सकता है। पैसों के लेनदेन और निवेश में सावधानी जरूरी है। लक्ष्य पर फोकस और हिम्मत से आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है।
करियर- मैनेजमेंट और टेक्निकल क्षेत्र में प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ेंगे। फ्रीलांसर और बिजनेस करने वालों को नए क्लाइंट या प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। टीम को लीड करने की आपकी क्षमता फायदा दिलाएगी। लव- पार्टनर के साथ बातचीत में समझदारी जरूरी रहेगी। सिंगल लोगों को नया रिश्ता या रोमांचक मौका मिल सकता है। सकारात्मक पहल से रिश्ते में अच्छा बदलाव आएगा। हेल्थ- एक्टिव रहने से ऊर्जा बनी रहेगी। पाचन और पानी की मात्रा का ध्यान रखें। मेडिटेशन और स्ट्रेचिंग तनाव कम करेंगे। लकी कलर- कैरेमल, लकी नंबर- 7

मकर – द स्टार आज उम्मीद और प्रेरणा बनी रहेगी। परिवार के किसी सदस्य की सफलता या सेहत में सुधार से खुशी मिलेगी। बच्चों की प्रतिभा सामने आएगी। आर्थिक मामलों में निवेश या बचत से अच्छे संकेत मिल सकते हैं। सकारात्मक सोच आपको सही दिशा देगी।
करियर- आर्ट्स और फ्रीलांस से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट या क्लाइंट मिल सकता है। मैनेजमेंट और कॉमर्स में टीमवर्क फायदा देगा। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी का मौका मिल सकता है। आपके क्रिएटिव समाधान कामयाबी दिलाएंगे। लव- रिश्ते में सहयोग और आपसी समझ बढ़ेगी। पार्टनर के साथ भावनात्मक बातचीत और छोटा सरप्राइज खुशी देगा। सिंगल लोगों को किसी नए व्यक्ति की ओर आकर्षण हो सकता है। हेल्थ- हल्का व्यायाम, मेडिटेशन और पर्याप्त नींद फायदेमंद रहेगी। आराम और सकारात्मक सोच से ऊर्जा बनी रहेगी। लकी कलर- लैवेंडर, लकी नंबर- 2

कुंभ – टेन ऑफ सोर्ड्स आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में पुराने मतभेद का असर सामने आ सकता है। अचानक खर्च या नुकसान की आशंका है, इसलिए पैसों के मामले में सावधानी रखें। माहौल तनावपूर्ण हो सकता है, लेकिन धैर्य और समझदारी से स्थिति संभल जाएगी।
करियर- काम में रुकावटें और प्रतिस्पर्धा ज्यादा रहेगी। टेक्निकल और कॉमर्स क्षेत्र में अचानक बदलाव या मुश्किल प्रोजेक्ट सामने आ सकता है। फ्रीलांसर और बिजनेस करने वालों को जोखिम वाले फैसले सोच-समझकर लेने होंगे। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने में देरी हो सकती है। टीम में विवाद से बचें। लव- रिश्ते में मतभेद और गलतफहमियां सामने आ सकती हैं। पार्टनर से दूरी महसूस हो सकती है। सिंगल लोग किसी अप्रत्याशित घटना से भावनात्मक उलझन महसूस कर सकते हैं। धैर्य और साफ बातचीत से स्थिति सुधरेगी। हेल्थ- मानसिक थकान ज्यादा हो सकती है। नींद और खानपान का ध्यान रखें। तनाव कम करें। जोड़ों और रीढ़ की सेहत को लेकर सावधान रहें। लकी कलर- ग्रे, लकी नंबर- 4

मीन – ऐस ऑफ वैंड्स आज घर में उत्साह और हल्की व्यस्तता रहेगी। परिवार में किसी समारोह या छोटी खुशी की तैयारी हो सकती है। बच्चों का मूड अच्छा रहेगा। कोई पुराना निवेश फायदा दे सकता है। पारिवारिक मतभेद कम होंगे और आपसी सहयोग बढ़ेगा।
करियर- मीडिया से जुड़े किसी प्रोजेक्ट की योजना सफल हो सकती है। टेक्निकल लोगों को किसी समस्या का नया समाधान मिल सकता है। फ्रीलांसर को क्लाइंट से अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा। नए अवसर सामने आएंगे। प्रमोशन या सम्मान मिलने की संभावना है। लव- पार्टनर के साथ हल्की बहस खत्म होगी और आपसी समझ बढ़ेगी। सिंगल लोगों को किसी सामाजिक कार्यक्रम में नया कनेक्शन मिल सकता है। पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है। छोटे प्रयास रिश्ते में भरोसा मजबूत करेंगे। हेल्थ- डाइजेशन की समस्या हो सकती है, इसलिए हल्का भोजन करें। मानसिक तनाव कम रहेगा। नींद अच्छी होने से ऊर्जा बढ़ेगी। पुराने हल्के दर्द में भी राहत मिल सकती है। लकी कलर- पर्पल, लकी नंबर- 3