बिलासपुर से चलने वाली बिलासपुर-टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस को तीन दिनों के लिए रद्द कर दिया गया

Chhattisgarh Crimesबिलासपुर से चलने वाली बिलासपुर-टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस को तीन दिनों के लिए रद्द कर दिया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के बिरराजपुर स्टेशन पर प्री-एनआई और एनआई कार्य के चलते ट्रेन का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, 19 से 21 सितंबर तक बिलासपुर और टाटानगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 18114/18113 बिलासपुर-टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी। ट्रेन के रद्द रहने से इन तीन दिनों में इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए लिया गया ब्लॉक

रेल प्रशासन के मुताबिक, बिरराजपुर स्टेशन पर जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और नॉन-इंटरलॉकिंग से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। रेलवे का कहना है कि ऐसे कार्य यात्रियों को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और समयबद्ध ट्रेन सेवा उपलब्ध कराने के लिए किए जाते हैं।

बिरराजपुर में रेलवे कार्य के चलते चक्रधरपुर मंडल की कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।

Exit mobile version