रविवार, 20 सितंबर को कई राशियों के लिए पैसा, रिश्ते और भविष्य की योजनाओं से जुड़े अच्छे संकेत हैं

Chhattisgarh Crimesरविवार, 20 सितंबर को कई राशियों के लिए पैसा, रिश्ते और भविष्य की योजनाओं से जुड़े अच्छे संकेत हैं। वृष राशि वालों की रुकी पेमेंट आगे बढ़ सकती है और कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। मिथुन राशि वालों को परिवार से जुड़ी अच्छी खबर मिलने के योग हैं।

कर्क राशि वालों के लिए नई साझेदारी का प्रस्ताव महत्वपूर्ण हो सकता है। सिंह राशि वालों की आर्थिक और संपत्ति से जुड़ी योजना आगे बढ़ेगी। मकर राशि के लोगों के लिए निवेश, बचत और संपत्ति से जुड़ा मामला खास रहेगा। कुंभ राशि वालों को लंबे समय से किए जा रहे प्रयास का संतोषजनक नतीजा मिल सकता है।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

Chhattisgarh Crimes

मेष – क्वीन ऑफ वांड्स आज आत्मविश्वास और क्रिएटिव एनर्जी बनी रहेगी। लंबे समय से टल रहा कोई निजी लक्ष्य दोबारा गति पकड़ सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से संपर्क आगे काम आ सकता है। घर या खरीदारी से जुड़े किसी फैसले में आपकी पसंद महत्वपूर्ण रहेगी। पैसों के मामले में उत्साह के साथ समझदारी भी जरूरी है।

करियर- आपकी लीडरशिप और काम पेश करने का तरीका प्रभावशाली रहेगा। किसी जटिल मामले में आपके सुझाव पर गंभीरता से विचार हो सकता है। नई ब्रांडिंग या प्रमोशन योजना पर काम करने का मौका मिलेगा। कला, शिक्षा, मीडिया और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा। लव- पार्टनर आपकी किसी महत्वाकांक्षा का खुलकर समर्थन करेगा। लंबे समय से चल रहे रिश्ते में भविष्य को लेकर अच्छी बातचीत हो सकती है। अपनी उम्मीदें साफ रखें। जरूरत से ज्यादा अधिकार जताने के बजाय बातचीत को महत्व दें। हेल्थ- हल्की स्ट्रेचिंग करें, पर्याप्त पानी पिएं और संतुलित भोजन रखें। खुद पर जरूरत से ज्यादा मानसिक दबाव न डालें। काम और आराम में संतुलन जरूरी है। लकी कलर- मैजेंटा, लकी नंबर- 6

Chhattisgarh Crimes

वृष – एट ऑफ वांड्स रुके हुए मामलों में अचानक तेजी आ सकती है। कोई मैसेज, फोन या महत्वपूर्ण सूचना आपकी योजना को नई दिशा दे सकती है। छोटी यात्रा या अचानक हुई मुलाकात फायदेमंद रहेगी। रुकी पेमेंट आगे बढ़ने के संकेत हैं। घर में किसी कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है। रूटीन व्यस्त रहेगा, इसलिए जरूरी काम पहले तय कर लें।

करियर- काम से जुड़े कई मामले एक साथ सामने आ सकते हैं। सेल्स, कम्युनिकेशन, डिजिटल काम और ट्रैवल से जुड़े लोगों को जल्दी नतीजे मिल सकते हैं। किसी आवेदन या इंटरव्यू से जुड़ा जवाब उम्मीद से जल्दी आ सकता है। ईमेल, डॉक्यूमेंट और जरूरी मैसेज ध्यान से चेक करें। लव- लंबे समय से रुकी बातचीत फिर शुरू हो सकती है। पार्टनर अचानक मिलने का प्लान बना सकता है। दूर रह रहे व्यक्ति से बातचीत बढ़ने से भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। सिंगल लोगों को किसी परिचित के जरिए नया कनेक्शन मिल सकता है। हेल्थ- बाहर ज्यादा रहना पड़े तो खाने का समय न बिगाड़ें। लंबे समय तक खाली पेट रहने से बचें। पर्याप्त नींद और हल्की फिजिकल एक्टिविटी जरूरी है। लकी कलर- मस्टर्ड येलो, लकी नंबर- 3

Chhattisgarh Crimes

मिथुन – ऐस ऑफ कप्स भावनात्मक रूप से नई शुरुआत के संकेत हैं। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर खुशी दे सकती है। लंबे समय से मन में दबे भाव व्यक्त करने का मौका मिलेगा। क्रिएटिव कामों में रुचि बढ़ेगी। घर का माहौल अपनापन भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति में संतोषजनक सुधार के साथ अपनी पसंद की किसी चीज पर खर्च भी हो सकता है।

करियर- कोई काम या प्रोजेक्ट आपकी वास्तविक रुचि से जुड़ सकता है। शिक्षा, काउंसलिंग, लेखन, कला, एचआर और क्रिएटिव क्षेत्रों में नए मौके मिल सकते हैं। आपके काम में समर्पण नजर आएगा। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को किसी परिचित के जरिए उपयोगी जानकारी मिल सकती है। लव- प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। सिंगल लोगों का किसी नए व्यक्ति से भावनात्मक जुड़ाव बन सकता है। पुराने रिश्ते की झिझक कम होगी। दूरी महसूस कर रहे लोगों के बीच बातचीत फिर गर्माहट ला सकती है। हेल्थ- देर रात तक जागने से सुस्ती हो सकती है। हल्का और पौष्टिक भोजन लें। ज्यादा मीठा और तला-भुना खाने से बचें। लकी कलर- पर्ल व्हाइट, लकी नंबर- 6

Chhattisgarh Crimes

कर्क – टू ऑफ कप्स किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से अच्छा तालमेल बनेगा। परिवार में दो लोगों के बीच चल रहा मतभेद आपकी समझदारी से खत्म हो सकता है। साझेदारी से जुड़ा कोई प्रस्ताव ध्यान खींचेगा। पैसों के मामले में किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह काम आएगी। छोटी मुलाकात आगे चलकर महत्वपूर्ण संपर्क बन सकती है।

करियर- किसी सहयोगी के साथ किया गया काम अच्छा प्रभाव डाल सकता है। कानूनी डॉक्यूमेंट, पेमेंट की शर्तें और जिम्मेदारियां साफ रखें। कंसल्टिंग, बैंकिंग, शिक्षा और सर्विस सेक्टर से जुड़े लोगों को टीमवर्क से फायदा मिलेगा। लव- पार्टनर के साथ समझ बढ़ेगी। वह आपके किसी निजी फैसले को समझने की कोशिश करेगा। विवाहित लोग भविष्य की आर्थिक या घरेलू योजना पर सहमत हो सकते हैं। भावनाओं को दबाने के बजाय संतुलित तरीके से जाहिर करें। हेल्थ- लंबे समय तक लगातार बैठे न रहें। बीच-बीच में उठकर चलें। खाना खाने के तुरंत बाद भारी काम से बचें। शांत माहौल मन को बेहतर रखेगा। लकी कलर- ग्रे, लकी नंबर- 4

Chhattisgarh Crimes

सिंह – किंग ऑफ पेंटाकल्स व्यावहारिक सोच महत्वपूर्ण फैसलों में फायदा देगी। परिवार की आर्थिक योजना या प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला सामने आ सकता है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आगे काम आएगी। खर्चों को व्यवस्थित करने का अच्छा मौका है। घर के लिए उपयोगी चीज खरीद सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा मजबूत होगी।

करियर- जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। किसी महत्वपूर्ण आर्थिक या प्रशासनिक काम में आपकी भूमिका अहम हो सकती है। बैंकिंग, कंस्ट्रक्शन, मैनेजमेंट और फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिए आगे बढ़ने के संकेत हैं। डॉक्यूमेंट से जुड़े काम सावधानी से करें। लव- रिश्ते में स्थिरता और सुरक्षा बढ़ेगी। पार्टनर भविष्य की आर्थिक या पारिवारिक योजना पर गंभीर बातचीत कर सकता है। विवाहित लोग घर या प्रॉपर्टी से जुड़ा साझा फैसला ले सकते हैं। हेल्थ- बहुत भारी भोजन से बचें। खाने का समय नियमित रखें। लंबे समय तक बैठे रहने से कमर में जकड़न हो सकती है। हल्की वॉक फायदेमंद रहेगी। लकी कलर- ऑलिव, लकी नंबर- 5

Chhattisgarh Crimes

कन्या – फोर ऑफ स्वॉर्ड्स आज भागदौड़ से थोड़ा दूर रहना फायदेमंद रहेगा। किसी पुराने मामले पर शांति से सोचने से बेहतर समाधान मिलेगा। परिवार में आपकी मौजूदगी किसी को भावनात्मक सहारा देगी। पैसों से जुड़ा बड़ा जोखिम फिलहाल न लें। घर या अपने निजी स्पेस को ज्यादा आरामदायक बनाने का मन होगा।

करियर- किसी पुराने प्रोजेक्ट को दोबारा देखने पर छिपी कमी सामने आ सकती है। रिसर्च, शिक्षा, लेखन और प्रशासन से जुड़े लोगों का शांत माहौल में किया गया काम ज्यादा असरदार रहेगा। नई जिम्मेदारी लेने से पहले समय और संसाधन समझ लें। लव- रिश्ते में थोड़ा निजी स्पेस जरूरी रहेगा। पार्टनर की बात का तुरंत जवाब देने के बजाय उसे समझें। पुराने मतभेद को शांत तरीके से सुलझाया जा सकता है। किसी नए रिश्ते को जल्द नाम देने की जरूरत नहीं है। हेल्थ- आराम की कमी से सुस्ती और भारीपन हो सकता है। सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें। आंखों को आराम दें और मानसिक थकान कम करने के लिए कुछ समय शांत रहें। लकी कलर- लैवेंडर, लकी नंबर- 1

Chhattisgarh Crimes

तुला – सेवन ऑफ पेंटाकल्स पुरानी मेहनत का नतीजा धीरे-धीरे सामने आएगा। तुरंत फायदा न मिले तो निराश न हों। परिवार से जुड़े किसी लंबे समय के फैसले पर चर्चा हो सकती है। बचत और भविष्य की योजनाओं को लेकर गंभीरता बढ़ेगी। कोई चीज खरीदने से पहले उसकी क्वालिटी जरूर जांचें।

करियर- पिछले कुछ महीनों की मेहनत अब समीक्षा के दौर में आ सकती है। किसी प्रोजेक्ट की प्रगति पर डिटेल रिपोर्ट तैयार करनी पड़ सकती है। बिजनेस में निवेश का नतीजा उम्मीद से धीमा रहेगा। कृषि, फाइनेंस, रिसर्च और प्रोडक्शन से जुड़े लोगों को धैर्य रखना होगा। रुकी पेमेंट के लिए फॉलो-अप जारी रखें। लव- पार्टनर यह जानना चाहेगा कि आप रिश्ते को आगे किस दिशा में ले जाना चाहते हैं। विवाहित लोगों के लिए साझा बचत या घर से जुड़ी योजना महत्वपूर्ण हो सकती है। सिंगल लोग नए रिश्ते को समय देकर समझना पसंद करेंगे। हेल्थ- खाने में फाइबर और ताजी चीजें बढ़ाएं। पर्याप्त पानी पिएं। अचानक बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने के बजाय धीरे-धीरे नियमितता बढ़ाएं। लकी कलर- प्लम, लकी नंबर- 9

Chhattisgarh Crimes

वृश्चिक – फाइव ऑफ कप्स कोई छोटी निराशा मन पर उम्मीद से ज्यादा असर डाल सकती है। फिर भी उपलब्ध अच्छे विकल्पों पर ध्यान देना जरूरी है। किसी पुराने खर्च या अधूरी योजना पर दोबारा विचार करना पड़ सकता है। बीती बातों में उलझने के बजाय मौजूदा मौके पहचानें।

करियर- किसी प्रस्ताव या नतीजे से मन मुताबिक संतुष्टि न मिले तो उसे अंतिम असफलता न मानें। कोई दूसरा प्रोजेक्ट या नई भूमिका सामने आ सकती है। पुराने आवेदन में सुधार का मौका मिलेगा। शिक्षा, मीडिया और क्रिएटिव क्षेत्र के लोग अपनी प्रोफाइल दोबारा व्यवस्थित करें। लव- पुराने संवाद की कोई बात फिर मन में आ सकती है। पार्टनर को लेकर बनी आपकी धारणा वास्तविकता से अलग हो सकती है। खुलकर बात करने से स्थिति हल्की होगी। सिंगल लोग पुराने परिचित को याद कर सकते हैं, लेकिन भावनात्मक फैसला जल्दबाजी में न लें। हेल्थ- मानसिक रूप से खुद को लगातार व्यस्त न रखें। ज्यादा चाय या कॉफी से बेचैनी बढ़ सकती है। हल्का भोजन करें और पानी पर्याप्त पिएं। लकी कलर- चारकोल, लकी नंबर- 8

Chhattisgarh Crimes

धनु – नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स आज फैसले तेजी से लेने पड़ सकते हैं और कई काम एक साथ आगे बढ़ेंगे। कोई जरूरी फोन या मैसेज आपको तुरंत एक्टिव कर सकता है। छोटी यात्रा अचानक बन सकती है। परिवार की किसी चर्चा में आपकी साफ राय महत्वपूर्ण रहेगी। पैसों से जुड़ा फैसला तथ्यों की जांच के बाद ही लें।

करियर- कोई क्लाइंट आखिरी समय में बदलाव मांग सकता है। कानूनी, टेक्निकल, सेल्स और प्रशासनिक क्षेत्र के लोगों को तेजी से प्रतिक्रिया देनी पड़ सकती है। इंटरव्यू या प्रेजेंटेशन के लिए तथ्यों को व्यवस्थित रखें। जरूरी ईमेल भेजने से पहले डिटेल दोबारा पढ़ें। लव– रिश्ते में साफ बातचीत की जरूरत रहेगी। पुराने सवाल का स्पष्ट जवाब पार्टनर से मिल सकता है। सिंगल लोगों की किसी तेज और साफ बोलने वाले व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। बहस जीतने के बजाय एक-दूसरे को समझने पर ध्यान दें। हेल्थ- ज्यादा मानसिक सक्रियता से बेचैनी या सिर में भारीपन हो सकता है। लगातार काम के बीच आराम लें। छोटी वॉक फायदेमंद रहेगी। लकी कलर- कैरेमल, लकी नंबर- 7

Chhattisgarh Crimes

मकर – टेन ऑफ पेंटाकल्स स्थिरता, समृद्धि और परिवार का सहयोग मजबूत रहेगा। परिवार की किसी लंबी योजना पर ठोस फैसला हो सकता है। प्रॉपर्टी, बचत या निवेश से जुड़ा मामला खास रहेगा। किसी वरिष्ठ रिश्तेदार का अनुभव काम आएगा। घर की सुविधा बढ़ाने पर खर्च हो सकता है। भविष्य को लेकर सोच साफ होगी।

करियर- आपकी जिम्मेदारी पर भरोसा बढ़ेगा। बिजनेस में पारिवारिक नेटवर्क या पुराने संपर्क से अच्छा मौका मिल सकता है। फाइनेंस, रियल एस्टेट, प्रशासन, शिक्षा और कॉर्पोरेट मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए लंबे समय के फायदे के संकेत हैं। कोई महत्वपूर्ण कॉन्ट्रैक्ट या स्थायी क्लाइंट संबंध आगे बढ़ सकता है। लव- पार्टनर के साथ परिवारों को जोड़ने या शादी की बात आगे बढ़ सकती है। विवाहित लोग घर, प्रॉपर्टी या साझा आर्थिक योजना पर फैसला कर सकते हैं। सिंगल लोगों का किसी गंभीर और परिवार को महत्व देने वाले व्यक्ति से जुड़ाव हो सकता है। हेल्थ- अनियमित खाना पाचन बिगाड़ सकता है। सादा और ताजा भोजन करें। लंबे समय तक बैठे रहने के बाद थोड़ा एक्टिव रहें। नींद का समय नियमित रखें। लकी कलर- ब्राउन, लकी नंबर- 4

Chhattisgarh Crimes

कुंभ – नाइन ऑफ पेंटाकल्स आत्मनिर्भरता और उपलब्धि की भावना मजबूत होगी। लंबे समय से किए जा रहे प्रयास का अच्छा नतीजा संतोष देगा। आर्थिक स्थिति सुधरने पर अपनी पसंद की कोई अच्छी चीज खरीदने का मन होगा। दूसरों की स्वीकृति पर निर्भरता कम होगी। आपकी अलग पहचान उभरेगी।

करियर- फ्रीलांस, कंसल्टिंग, डिजाइन, डिजिटल काम और स्वतंत्र बिजनेस से जुड़े लोगों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं। कोई क्लाइंट आपकी अलग कार्यशैली को महत्व देगा। अपनी प्रोफाइल और पोर्टफोलियो व्यवस्थित करें। काम की क्वालिटी से समझौता न करें। लव- किसी सामाजिक या प्रोफेशनल संपर्क से आकर्षण बढ़ सकता है। पार्टनर आपके निजी लक्ष्यों का सम्मान करेगा। रिश्ते में जरूरत से ज्यादा निर्भरता के बजाय हेल्दी स्पेस रखना बेहतर रहेगा। हेल्थ- त्वचा में ड्राइनेस या संवेदनशीलता हो सकती है। पानी और संतुलित भोजन का ध्यान रखें। लंबे समय तक एसी में रहने से परेशानी बढ़ सकती है। लकी कलर- पर्पल, लकी नंबर- 3

Chhattisgarh Crimes

मीन – क्वीन ऑफ पेंटाकल्स घर, परिवार और निजी सुरक्षा से जुड़े मामले महत्वपूर्ण रहेंगे। किसी करीबी व्यक्ति की व्यावहारिक मदद राहत देगी। घर या काम की जगह को ज्यादा सुविधाजनक बनाने का मन होगा। खरीदारी में क्वालिटी को प्राथमिकता देंगे। किसी रिश्तेदार से उपयोगी जानकारी मिल सकती है।

करियर- शिक्षा, प्रशासन, फाइनेंस, हेल्थकेयर और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को स्थिर प्रगति मिल सकती है। किसी महिला सहयोगी या वरिष्ठ से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिलेगा। डॉक्यूमेंट, बजट और समयसीमा व्यवस्थित रखें। आपकी व्यावहारिक समझ किसी मुश्किल काम को आसान बनाएगी। लव- पार्टनर किसी घरेलू या पारिवारिक जिम्मेदारी में साथ देगा। विवाहित लोग मिलकर भविष्य की सुविधा बढ़ाने की योजना बना सकते हैं। सिंगल लोग किसी शांत, जिम्मेदार और संवेदनशील व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। हेल्थ- घर का माहौल साफ और हवादार रखें। पर्याप्त पानी पिएं और आराम करें। थकान लगातार बनी रहे तो डॉक्टर से सलाह लें। लकी कलर- खाकी, लकी नंबर- 7