मूसलाधार बारिश ने रोकी परीक्षा,गरियाबंद में कक्षा 1 से 12 तक की त्रैमासिक परीक्षा स्थगित

Chhattisgarh Crimes

पूरन मेश्राम/गरियाबंद। जिले में पिछले 72 घंटे से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश और नदी-नालों के उफान को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने बड़ा फैसला लिया है।आज 25 सितंबर को होने वाली कक्षा 1 ली से 12 वीं तक की त्रैमासिक मूल्यांकन परीक्षा को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है।DEO ने आदेश में कहा है कि जिला गरियाबंद के सभी विकासखंड मैनपुर, गरियाबंद,छुरा,फिंगेश्वर और देवभोग में भारी जलभराव है। ऐसे में बच्चों का स्कूल पहुंँचना जोखिम भरा है। बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने ब्लॉक के सभी हाई स्कूल,हायर सेकेंडरी, प्राथमिक और माध्यमिक शाला के प्राचार्यों/प्रधान पाठकों को तुरंत सूचित करें।
नई परीक्षा तिथि की घोषणा बारिश थमने के बाद की जाएगी।सभी अभिभावकों से अपील है कि बच्चों को घर पर ही रखें,अनावश्यक बाहर न निकलें।

Exit mobile version