
तीन मामलों में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, अवैध धान की खरीदी-बिक्री और परिवहन रोकने के लिए जिले में 20 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट बनाए गए हैं, जहां 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
SDM लैलूंगा को सूचना मिली थी कि ग्राम मुकडेगा में सुदूराम चौहान के घर अवैध रूप से धान रखा गया है। इसके बाद जांच टीम ने घर पहुंचकर जांच की। यहां 34 कट्टों में 14 क्विंटल धान मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। इस मामले में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
काशीराम चौक और किराना दुकानों में भी जांच
मंडी टीम ने रायगढ़ के काशीराम चौक स्थित विनोद जांगड़े के मकान की जांच की। यहां 70 कट्टों में 28 क्विंटल धान मिला। इसे भी जब्त किया गया।
वहीं, मंडी, राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने अनिल किराना और सीता किराना की जांच की। अनिल किराना से 30 कट्टे और शरद अग्रवाल की सीता किराना से 32 कट्टे धान मिला।
दोनों जगह कुल 62 कट्टों में 24.80 क्विंटल धान का अवैध भंडारण पाया गया। इन मामलों में भी मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
20 चेक पोस्ट पर तीन पालियों में निगरानी
कोचियों और बिचौलियों के जरिए अवैध धान की खरीदी-बिक्री और परिवहन रोकने के लिए जिले में 20 अंतरराज्यीय चेक पोस्ट बनाए गए हैं। यहां तीन पालियों में 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
सीमावर्ती क्षेत्रों से आने वाले वाहनों और धान की जांच के लिए राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही जिला स्तरीय निगरानी समिति भी बनाई गई है।
सभी 10 तहसीलों में उड़नदस्ता दल गठित
जिले की सभी 10 तहसीलों में उड़नदस्ता दल बनाए गए हैं। इन दलों को अपने क्षेत्रों में अवैध धान की खरीदी, परिवहन और भंडारण पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है।