
सीएम हेल्पलाइन में मिली शिकायत के आधार पर विभाग की टीम ने कोटमी क्षेत्र में मुरुम के अवैध उत्खनन और मरवाही क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन के मामलों में ये कार्रवाई की।
कोटमी में जेसीबी और दो ट्रैक्टर जब्त
खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कोटमी क्षेत्र में मुरुम का अवैध उत्खनन किया जा रहा था। मौके से एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। जब्त वाहनों को कोटमी पुलिस चौकी में सुरक्षार्थ रखा गया है।
इसी तरह मरवाही क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया। इसे मरवाही पुलिस थाने में सुरक्षित रखा गया है।
वाहन मालिकों पर होगी वैधानिक कार्रवाई
विभाग के अनुसार, जब्त वाहनों के मालिकों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर विजय दयाराम के. ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण जांच कर समयबद्ध और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर लगातार निगरानी रखने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
इस कार्रवाई में सहायक खनि अधिकारी आदित्य मानकर सहित जांच दल के सदस्य शामिल रहे। खनिज विभाग ने जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।