छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर फिलहाल थम गया है

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में बारिश का दौर फिलहाल थम गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज (1 अक्टूबर) प्रदेश में मौसम ड्राई रहने की संभावना है। अगले 2 दिनों में भी बारिश के आसार कम हैं। आज कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

रायपुर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम करीब 24°C रह सकता है। बुधवार को रायपुर में अधिकतम 33.7°C और न्यूनतम 24.9°C दर्ज किया गया।

अगले 2-3 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई के लिए मौसम अनुकूल होने के आसार हैं। यानी अब मानसून की विदाई शुरू हो सकती है।

Exit mobile version