
रायपुर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 34°C और न्यूनतम करीब 24°C रह सकता है। बुधवार को रायपुर में अधिकतम 33.7°C और न्यूनतम 24.9°C दर्ज किया गया।
अगले 2-3 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई के लिए मौसम अनुकूल होने के आसार हैं। यानी अब मानसून की विदाई शुरू हो सकती है।